Headlines
Loading...
Vaibhav Sooryavanshi:55 चौके-65 छक्के ठोके 680 रन. वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बाउंड्री से आए 90% रन...

Vaibhav Sooryavanshi:55 चौके-65 छक्के ठोके 680 रन. वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े कई रिकॉर्ड, बाउंड्री से आए 90% रन...

Vaibhav Sooryavanshi In IPL 2026: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के सनसनीखेज बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड्स से भरी एक पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 12 छक्के शामिल रहे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा, लेकिन वह शतक से 3 रन दूर रह गए। हालांकि, इस पारी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने कई खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली।

आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी ने इस पारी के दौरान सिर्फ 16 गेंदों पर 50 रन का आंकड़ा छुआ, जो आईपीएल प्लेऑफ में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड है। उनके अलावा सिर्फ सुरेश रैना ही ये कारनामा कर सके हैं। वहीं, 300+ स्ट्राइक रेट के साथ सबसे ज्यादा बार 50+ रन के मामले में वह सबसे आगे निकल गए हैं। उन्होंने तीसरी बार ऐसा किया है। यहीं नहीं, निकोलस पूरन और जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 2-2 बर ऐसा किया है। वहीं, इस पारी में 12 छक्के जड़ने के साथ आईपीएल प्लेऑफ इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया है। 
खास बात ये भी रही कि वैभव ने इन 12 में से 8 छक्के पावरप्ले के दौरान मारे, जो आईपीएल में पावरप्ले में एक इनिंग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है। वहीं, आईपीएल 2026 में अब उनके 680 रन हो गए हैं, वह ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। इसके साथ-साथ वह एक आईपीएल सीजन में बतौर अनकैप्ड बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

चौके-छक्कों से आए लगभग 90 % रन

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 680 रन बनाने के लिए 55 चौके और 65 छक्के जड़े हैं। यानी 680 में से 610 रन सिर्फ चौके-छक्कों से आए हैं, जो उनके कुल रनों का 89.7% है। आमतौर पर ऐसा काफी कम देखने को मिलता है कि कोई खिलाड़ी लगभग 90 प्रतिशत रन चौके-छक्कों से बनाए।