Headlines
Loading...
Vijay Oath Ceremony LIVE: 'तमिलनाडु सरकार के साथ बेहतर काम करेंगे', विजय के सीएम बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई...

Vijay Oath Ceremony LIVE: 'तमिलनाडु सरकार के साथ बेहतर काम करेंगे', विजय के सीएम बनने पर पीएम मोदी ने दी बधाई...

Vijay Swearing-In Live: तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

राज्य की दो प्रमुख द्रविड़ पार्टियों डीएमके और एआईएडीएमके के लगभग छह दशकों से चले आ रहे बारी-बारी के शासन का अंत हो गया है।

थलापति विजय ने रविवार (10 मई, 2026) को सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शपथ ली। उनके साथ नौ अन्य मंत्री भी शपथ ली, जिनमें टीवीके के कुछ वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं। विजय एक गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे, जिसमें कांग्रेस एक सहयोगी के रूप में शामिल होगी।

इससे पहले राज्यपाल ने विजय को यह भी निर्देश दिया था कि वे 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करें। पिछले कुछ दिनों से बनी हुई बेहद तनावपूर्ण राजनीतिक अनिश्चितता शनिवार (9 मई) शाम को तब समाप्त हो गई, जब वीसीके और आईयूएमएल ने अपना समर्थन दे दिया, जिससे टीवीके की कुल संख्या 120 तक पहुंच गई।