Headlines
Loading...
आज सुबह साढ़े 10 बजे वाराणसी-कानपुर NH पर दर्दनाक हादसा, कौशांबी में कंटेनर में पीछे से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत...

आज सुबह साढ़े 10 बजे वाराणसी-कानपुर NH पर दर्दनाक हादसा, कौशांबी में कंटेनर में पीछे से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत...

सिराथू (कौशांबी)। आज वाराणसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें दो युवकों की जान चली गई। कौशांबी के सैनी थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक खड़े कंटेनर वाहन में पीछे से टकरा गए।हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।

हाईवे के वाराणसी-कानपुर लेन पर हुई दुर्घटना

सैनी थाना क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव के समीप नेशनल हाईवे के वाराणसी-कानपुर लेन पर सुबह लगभग 10.30 बजे प्रयागराज की ओर से कानपुर की तरफ बाइक सवार दो युवक जा रहे थे। अनियंत्रित होकर बाइक हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में पीछे से टकरा गई।

घरवालों के नहीं रुक रहे आंसू

इस हादसे में बाइक सवार 30 वर्षीय विवेक द्विवेदी पुत्र अनूप द्विवेदी निवासी चकबख्तियारा थाना सैनी जनपद कौशांबी और 32 वर्षीय रमेश निषाद पुत्र अमृत लाल निषाद निवासी टिकरा थाना महेवाघाट कौशांबी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची सैनी थाने की पुलिस घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी सिराथू ले गई। वहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। हादसे की जानकारी होने पर विवेक और रमेश के परिवार के लोग बिलखते हुए वहां पहुंचे।