प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने मरीजों को बांटे फल-बोले पीएम मोदी देश को विकास के...
मंत्री बोले - प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
वाराणसी, 10 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जश्न और सेवाभाव का माहौल है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के अगुवाई में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने चिरईगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।
अस्पताल के बाहर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल राजभर ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं में हुए सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, कार्यक्रम संयोजक कमलेश मौर्या, जयप्रकाश चौबे, शिव कुमार चौबे, ममता राय, शुभम गुप्ता के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी भी मौजूद रहे।