Headlines
Loading...
अक्षर पटेल और शिवम् दूबे अभी कर रहे हैं बल्लेबाजी, टीम इंडिया ने 14 ओवर्स में 114 रन 6 विकेट खोकर खेल रही है...

अक्षर पटेल और शिवम् दूबे अभी कर रहे हैं बल्लेबाजी, टीम इंडिया ने 14 ओवर्स में 114 रन 6 विकेट खोकर खेल रही है...

एजेंसी स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम अपने यूके के दौरे का आगाज आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज के साथ कर रही है, जिसका पहला मुकाबला बेलफास्ट के स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। 

आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रनों का स्कोर बनाया है। मेजबान आयरलैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में उनके कप्तान लॉरकेन टकर और गेरेथ डिनाली ने बल्ले से अहम भूमिका अदा की तो वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में लंबे समय के बाद वापसी कर रहे हर्षित राणा का कमाल देखने को मिला जिन्होंने कुल तीन विकेट हासिल किए।

आयरलैंड टीम की शुरुआत इस मुकाबले में काफी खराब देखने को मिली जिसमें उन्होंने अपने शुरुआती चार विकेट सिर्फ 51 के स्कोर पर ही गंवा दिए थे, जिसके बाद उनके कप्तान लॉरकेन टकर और गेरेथ डिनाली ने पारी को संभालते हुए 5वें विकेट के लिए 64 रनों की अहम साझेदारी करने के साथ टीम को बड़े स्कोर की तरफ लेकर जाने का प्रयास किया। टकर इस मैच में 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे तो वहीं डिनाली के बल्ले से 49 रनों की पारी देखने को मिली। 

टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में हर्षित राणा ने जहां तीन विकेट अपने नाम किए तो वहीं अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह 2-2 विकेट लेने में कामयाब रहे जबकि शिवम दुबे ने एक विकेट हासिल किया।

पिच और मौसम को देखते हुए लिया गेंदबाजी का फैसला

श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस जीतने के बाद कहा कि हमने फील्डिंग करने का फैसला पिच और यहां के मौसम को देखते हुए लिया है। हम बेलफास्ट में पहली बार खेल रहे हैं। मैंने अपने सभी खिलाड़ियों से उनके अनुसार खेलने की पूरी छूट दी है। हमारी कोशिश यहां के हालात में जल्द से जल्द खुद को ढालने की है। 

हम अभी एक समय में एक ही मैच के बारे में सोच रहे हैं। वैभव को इस मैच में मौका नहीं मिला है लेकिन सही समय आने पर हम उसे प्लेइंग 11 में जरूर शामिल करेंगे। हम इस मुकाबले में तीन तेज गेंदबाज और एक ऑलराउंडर खिलाड़ी के साथ मैदान पर उतर रहे हैं।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

आयरलैंड - टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर, कप्तान), बेंजामिन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, लियाम मैकार्थी, मैथ्यू हम्फ्रीज, जय मूंदरा, मैथ्यू हॉलार्ड।