Headlines
Loading...
चंदौली पुलिस को मिली ऐतिहासिक उपलब्धि, जिले के सभी 16थानों को मिला ISO सर्टिफिकेट   यूपी का पहला जिला बना चंदौली...

चंदौली पुलिस को मिली ऐतिहासिक उपलब्धि, जिले के सभी 16थानों को मिला ISO सर्टिफिकेट यूपी का पहला जिला बना चंदौली...

लखनऊ, ब्यूरो। गुणवत्तायुवक्त थाना प्रबंधन के लिये चंदौली जिले के सभी 16 थानों को आईएसओ (इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन आर स्टैंडर्डाइजेशन) प्रमाण पत्र दिया गया है।

यह उपलब्धि देश में पहली बार किसी जिले को मिली है। इसके अतिरिक्त राजकीय रेलवे पुलिस के आजमगढ़ को नागरिक केन्द्रित सेवाओं के लिए चुना गया है। 

भारत मानक ब्यूरो की उपमहानिदेशक स्नेहलता ने पुलिस महानिदेशालय में चंदौली के एसपी आकाश पटेल और जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक नासिर हुसैन को प्रमाण पत्र सौंपे।

इस मौके पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि पुलिस को पारदर्शी बनाने का प्रयास लगातार चल रहा है। थानों में आधारभूत सुविधायें बढ़ायी जा रही हैं। 

पुलिस को जनता के प्रति संवेदनशील बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के दूसरे जिलों की पुलिस को चंदौली से प्रेरणा लेनी चाहिये।