Headlines
Loading...
नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास यात्रियों से भरी बस पलटी, 17 यात्री हुए घायल...

नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास यात्रियों से भरी बस पलटी, 17 यात्री हुए घायल...

नोएडा। फेज वन थाना क्षेत्रांतर्गत फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस महामाया फ्लाइओवर के पास गंदे नाले से पूर्व अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इससे बस पलट गई। फेज वन थाना पुलिस के मुताबिक हादसे के दौरान बस में करीब 29 यात्री थे। 

इनमे से 17 यात्रियों को चोटे आईं। गनीमत रही कि किसी के भी गंभीर चोट नहीं आई। जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली।

झपकी लगना रहा हादसे का कारण

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे का कारण चालक को झपकी लगना सामने आया है। मोके पर टूटे मिले एक्सल को लेकर कहना है कि क्रेन से बस को उठाने के दौरान अलग हुआ।

 
क्रेन से हटवाई बस

सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों को तत्काल उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया।यातायात पुलिस ने क्रेन से बस को हटवाकर सड़क किनारे कराया। मौके पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित कराया।