वाराणसी और चंदौली में 35 कोचिंग संस्थान हुई सील, लखनऊ घटना के बाद सक्रिय वीडीए ने दूसरे दिन बुधवार को भी जांच क्रम जारी रखा...
वाराणसी/चंदौली ब्यूरो। लखनऊ के कोचिंग संस्थान में अगलगी की घटना के बाद सक्रिय वीडीए ने दूसरे दिन बुधवार को भी जांच का क्रम जारी रखा। इस दौरान बनारस और चंदौली के 35 संस्थानों को सील किया गया। इनमें चंदौली के 12 कोचिंग संस्थान शामिल हैं। मानचित्र स्वीकृति एवं भवन मानकों के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की गई है।
वाराणसी जिले के पांडेयपुर नई बस्ती में सौरभ मौर्या की रैंकर्स कोचिंग, लक्ष्मणपुर में अशोक सिंह के टीआरआई क्लासेज, भरलाई में शीतल कुशवाहा के एपेसिस ट्यूटोरियल, सिकरौल में दीप्ति तिवारी की कौटिल्य एकेडमी और प्रभात सिंह के महावीर मंदिर रोड स्थित मोमेंटम कॅरियर क्लासेज को सील किया गया है।
चेकिंग प्रक्रिया जारी
वाराणसी जिले के टैगोर टाउन कॉलोनी में रमेश सोनकर की ओर से संचालित कौटिल्य एकेडमी 300 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बने तीन मंजिले भवन में चल रही थी। वीडीए ने पूरे परिसर को सील कर दिया। आशापुर में संजय यादव की 120 वर्गमीटर में बिना स्वीकृति के बनी लाइब्रेरी, सुजीत त्रिपाठी की ओर से पुराना आरटीओ रोड सारनाथ स्थित भवन में लगभग 300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना स्वीकृति के संचालित कोचिंग सील की गई।
महामूरगंज क्षेत्र में कार्रवाइयाँ
इसी तरह महमूरगंज में डॉ. राजीव मिश्रा की ओर से संचालित कोचिंग, महमूरगंज में ही विकास दुबे द्वारा संचालित फिजिक्सवाला संस्थान सील किया गया। इसके अलावा महमूरगंज में एसएसआर डांस ऐंड फिटनेस स्टूडियो को भी सील किया गया। दुर्गाकुंड में इसरो कोचिंग, इंडीविजुअल कोचिंग संस्थान, माइक्रोटेक, संकटमोचन मार्ग स्थित अड्डा कोचिंग संस्थानों पर भी सीलिंग की कार्रवाई हुई है।
रामनगर जोन में किला के पास ऑर्गन एकेडमी, मच्छरहट्टा में मोतीलाल नाथ की नाथ कामर्स क्लासेज, विजय नारायण तिवारी की कोचिंग, भीटी में पंचवटी तिराहे के पास मुरारी लाल यादव, सुल्तानपुर में दुर्गा मंदिर के पीछे संचालक विनोद कुमार की कोचिंग सील की गई है।
साहित्यनाका मोड़ पर रेखा गुप्ता और सौरभ सिंह के अलग-अलग कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई हुई है। जबकि गोलाघाट में राजू (नसरुद्दी) द्वारा संचालित कोचिंग सील की गई। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि उप्र नगर नियोजन एव विकास अधिनियम 1973 की धारा 27 के अंतर्गत कोचिंग संस्थानों पर कार्यवाही की गई है। यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी
चंदौली क्षेत्र में भी कार्रवाई
चंदौली में इन कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई की गई। वीडीए ने चंदौली में 12 कोचिंग संस्थानों को सील किया है। इसमें कटेसर में अहरार अहमद के स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी, मुगलसराय में गुरुद्वारा के पास सरजू क्वात्रा, नई बस्ती में प्रमोद कुमार की ओर से संचालित टॉपर विजन एकेडमी, पटेल नगर में वीके राय की राय एकेडमी, रविनगर में दीपक कुमार ओझा के स्टार इंस्टीट्यूट, कैलाशपुरी में संजय कुमार पाठक की एसएएस लाइब्रेरी, कैलाशपुरी में चंद्रकांत तिवारी के पाठक इकोनॉमिक्स प्वाइंट, सारांश सिंह की अमेरिकन कोचिंग, रामकिशुन पोद्दार की सीबीएस कोचिंग, ओपी श्रीवास्तव की कॉमर्स एकेडमी, सौरभ पांडेय की द मास्टर क्लास एकेडमी, नई बस्ती में आशीष मिश्रा की महेंद्रा कोचिंग कार्रवाई की जद में आई है।