जमुई के सचिन ने एक के बाद एक 7 सरकारी नौकरी लेकर रचा इतिहास, Navy, Railway, SSC के बाद अब BPSC में बने SDM...
बिहार, जमुई। "होनहार बिरवान के होत चीकने पात"… यह कहावत जमुई जिले के खैरा इलाके के मिलनीटांड़ गांव का सचिन दास देवगर पर पूरी लागू होते दिख रही है. कभी नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले इलाके से आने वाले 28 वर्षीय सचिन कुमार नेवी की नौकरी से अभी तक एसडीएम तक का सफर पूरा कर लिया।
सचिन दास अभी तक अलग-अलग सात सरकारी नौकरियों को हासिल करने में कामयाब हो चुके हैं। 70वीं बीपीएससी परीक्षा पास कर सचिन 104वीं रैंक लाकर एसडीएम बने हैं। फिलहाल वे बेगूसराय जिले में रेवेन्यू ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।
एक के बाद एक 7 सरकारी नौकरियां
बता दें कि सचिन के पिता सचिन दास देवगर मटन शॉप चलाते हैं. आर्थिक तंगी को झेलते हुए गरीब मां बाप होनहार सचिन को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसका परिणाम है कि सचिन पहले नेवी का नौकरी में कामयाबी पाई, दूसरी नौकरी रेलवे के ग्रुप डी में तीन महीने की, फिर रेलवे में ही टेक्नीशियन बने, फिर एसएससी की परीक्षा पास कर सेक्शन ऑफिसर, उसके बाद 69 बीपीएससी में रेवेन्यू ऑफिसर बन गए और अब एसडीएम बने हैं।
8 किलोमीटर पैदल चलकर की पढ़ाई
सचिन के परिजन बताते हैं कि घर से 8 किलोमीटर दूर पैदल जाकर गांव के पास ही स्कूल से प्राइमरी एजुकेशन प्राप्त किया, फिर जमुई और नवादा में आगे की पढ़ाई की. बाद में वह अपनी मेहनत के बल पर नौकरी पर नौकरी लेते रहे और आगे बढ़ते रहे. सचिन का अगला लक्ष्य यूपीएससी क्रैक करना है।
सचिन का कहना है कि वह पढ़ते रहे, मेहनत करते रहे और परिवार वाले उनका भरपूर साथ देते रहे।
लोगों की सेवा करना चाहते हैं सचिन
सचिन के पिता सुरेश देवगर और उनकी मां शांति देवी का कहना है कि गरीबी के हालात में भी एक-एक रुपया जोड़कर अपने सचिन को पढ़ाया. इस बार बीपीएससी परीक्षा में 104 बार रैंक लाने वाले सचिन का कहना है कि वह चाहेंगे कि अधिकारी के रूप में लोगों की सेवा ईमानदारी से करते रहें। इस कामयाबी पर सचिन और उनके परिवार वालों को बधाई देने वालों की लाइन लगी हुई है।