Headlines
Loading...
एक युवक के नाम पर फर्जी तरीके से मोबाइल फाइनेंस कराकर 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने दर्ज किया केस...

एक युवक के नाम पर फर्जी तरीके से मोबाइल फाइनेंस कराकर 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने दर्ज किया केस...

वाराणसी,, ब्यूरो। एक युवक के नाम पर फर्जी तरीके से मोबाइल फाइनेंस कराकर 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। 

वाराणसी शहर के नई बस्ती पांडेयपुर निवासी सलीम ने पुलिस को बताया कि पंचक्रोशी मार्ग स्थित एक मोबाइल दुकान के संचालक राहुल जायसवाल ने उसके साथ धोखाधड़ी की है।

सलीम ने पुलिस को बताया कि, उसकी फोटो और दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 1 नवंबर 2023 को होम क्रेडिट से 90 हजार रुपये का मोबाइल राहुल जायसवाल द्वारा फाइनेंस करा लिया गया। 

फाइनेंस के तहत सैमसंग फ्लिप-5 फोल्ड मोबाइल खरीदा गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि यह फाइनेंस उसकी जानकारी और सहमति के बिना कराया गया है।