Headlines
Loading...
97 की उम्र में इस अभिनेत्री ने जताई थी संबंध बनाने की इच्छा, कहा था- 'सेक्स करना चाहती हूं क्योंकि...'

97 की उम्र में इस अभिनेत्री ने जताई थी संबंध बनाने की इच्छा, कहा था- 'सेक्स करना चाहती हूं क्योंकि...'

बॉलीबुड की दिग्गज अभिनेत्री जोहरा सहगल को कौन नहीं जानता है। जोहरा एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक शानदार डांसर भी रहीं हैं। उन्होंने कपूर फैमिली की एक-दो नहीं बल्कि चार पीढ़ियों संग पर्दे पर काम किया है। अपने करियर में उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में काम किया। जोहरा ने 102 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहकर चली गई। लेकिन 97 साल की उम्र में जोहरा ने जो इच्छा जताई थी उसे सुनकर आपके भी पैरों तले जमीन खिसक गाएगी।

97 साल की उम्र में कही थी सेक्स करने की बात

जोहरा सहगल अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं। उनके दिल में जो होता था वो उसे बिना किसी झिझक कह देती थीं। जोहरा ने 97 साल की उम्र में टाइम्स ऑफ इंडिया को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान जब जोहरा से एक सवाल किया गया, जिसका उन्होंने बेहद ही मजेदार जवाब दिया। उनसे पूछा गया कि इस उम्र में भी उनकी जिंदादिली का राज क्या है? इस पर उन्होंने बिंदास अंदाज में जवाब दिया- ह्यूमर और सेक्स। जोहरा ने कहा था, 'इस उम्र में भी उनके लिए सेक्स बहुत जरूरी है।' जोहरा के इस जवाब ने सभी को हैरान कर दिया था।

थिएटर से जुड़ी थीं जोहरा

जोहरा 14 साल तक थियेटर से भी जुड़ी रहीं। इसके अलावा वो 'नीचा नगर', 'अफसर', 'दिल से', 'सांवरिया', 'चीनी कम' जैसी फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने तंदूरी नाइट्स, द ज्वेल इन द क्राउन और अम्मा एंड फैमिली जैसे टीवी शोज भी किए। जोहरा सहगल ने 8 दशक से भी लंबे समय तक फिल्मों में काम किया और अलग मुकाम बनाया। यही नहीं, जोहरा सहगल को भारत की पहली महिला अभिनेत्री माना जाता है जिन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान मिली।

इन अवॉर्ड्स से नवाजी गईं थीं जोहरा सहगल

जोहरा सहगल को साल 1998 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके बाद साल 2001 में कालिदास सम्मान और 2004 में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। फिर साल 2010 में जोहरा सहगल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

आठ साल छोटे लड़के से की शादी

बता दें कि जोहरा सहगल को बचपन से ही डांसिंग और एक्टिंग का काफी शौक था। इस शौक ने तब और ज्यादा उड़ान भरी जब देहरादून के डांसर और कोरियोग्राफर उदय शंकर का डांस देखा। वो उनसे काफी प्रभावित हुईं थीं। इसके बाद उन्होंने उनकी डांस अकेडमी भी ज्वॉइन की। यहीं उनकी मुलाकात कामेश्वर सहगल हुई। कुछ ही समय में दोनों को प्यार हो गया। कामेश्वर सहगल इंदौर के कुछेक युवा वैज्ञानिकों में से एक थे, जिन्हें डांसिंग और पेंटिंग का भी शौक था। कामेश्वर सहगल,जोहरा से आठ साल छोटे थे। फिर भी दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की।