उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का ओडिशा दौरा 9 जुलाई को, ओयूएटी के विशेष कार्यक्रम में होंगे शामिल, सीएम व राज्यपाल भी रहेंगे मौजूद...
भुवनेश्वर, न्यूज। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 9 जुलाई को ओडिशा के दौरे पर आएंगे। वे भुवनेश्वर स्थित ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी (ओयूएटी) द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
इस कार्यक्रम में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, राज्यपाल डा हरिबाबू कंभमपाटी, केंद्रीय मंत्री तथा राज्य सरकार के कई मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में ओयूएटी द्वारा कृषि शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में किए गए योगदानों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों और अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ संवाद भी शामिल है। उनकी उपस्थिति कृषि नवाचार, उच्च शिक्षा और राज्य के समग्र विकास में इन क्षेत्रों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करेगी।