वाराणसीBHU में MBBS छात्र ने की आत्महत्या ओवरडोज लेने से हुई मौत; BHU हॉस्टल में मचा हड़कंप, थोड़ी देर में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयेगी...
वाराणसी, BHU न्यूज। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां MBBS छात्र ऋत्विव कुंडू (26) ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह घटना काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के सुश्रुत छात्रावास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे ऋत्विव ने दवा की ओवरडोज ले ली। जब उसके सीनियर छात्रों ने उसे फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। कई बार संपर्क करने के बाद भी रिस्पॉन्स न मिलने पर छात्रों को शक हुआ और वे उसके कमरे पर पहुंचे।
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला, जिसके बाद स्थिति गंभीर लगने पर अन्य लोगों को सूचना दी गई। इसके बाद हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा खोलकर जब छात्र को देखा गया तो वह अचेत अवस्था में मिला। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती तौर पर मामला ओवरडोज से आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इसका खुलासा थोड़ी देर में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा।