Headlines
Loading...
अजय राय के बयान पर वाराणसी में BJP की आक्रोश सभा, मंत्री-विधायकों ने कांग्रेस नेता को चौतरफा घेरा...

अजय राय के बयान पर वाराणसी में BJP की आक्रोश सभा, मंत्री-विधायकों ने कांग्रेस नेता को चौतरफा घेरा...

पूरे यूपी में कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भाजपा नेताओं के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मुकदमा दर्ज कराने के बाद कांग्रेस नेता अजय राय का लगभग हर दूसरे दिन पोस्टर पुतला फूंका गया। 

आज पहली बार बनारस में बुधवार को सभी जनप्रतिनिधि एक मंच पर आकर कांग्रेस नेता के खिलाफ हमलावर रहे और आज वाराणसी के मुख्यालय पर आक्रोश सभा का आयोजन भी किया गया जिसमें भाजपा के विधायक मंत्री भी शामिल हुए।

आक्रोश सभा में शामिल हुए भाजपा के विधायक मंत्री

वाराणसी के मुख्यालय क्षेत्र पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कांग्रेस नेता अजय राय के खिलाफ आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक मंत्रियों ने अजय राय पर जमकर निशाना साधा। 

इस आक्रोश सभा में मंच पर मंत्री रविंद्र जायसवाल मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु विधायक नीलकंठ तिवारी अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
जहां एक तरफ कांग्रेस नेता अजय राय द्वारा इसे AI जेनरेटेड वीडियो बताया गया है, वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि यह देश का अपमान है। और अब कांग्रेस पूरी तरह समाप्त होने वाली है।

भाजपा नेताओं के निशाने पर अजय राय

इससे पहले भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर टिप्पणी की है जो काफी सुर्खियों में रहा है। लेकिन इस बार उनके अमर्यादित बोल के बाद भाजपा नेताओं के जुबानी हमले लगातार जारी हैं। 

राजनीतिक जानकारों की माने तो लोकसभा चुनाव 2024 के बाद समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव के अलावा प्रदेश में कांग्रेस नेता अजय राय ने बीजेपी के नीतियों का विरोध किया है, ऐसे में इस बयान के बाद भाजपा नेता विशेष तौर पर अजय राय को घेरने में जुटे हैं। अब देखना यह होगा कि उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजे में इसका क्या असर देखने को मिलता है।