Headlines
Loading...
जब बिहार के वैशाली जिले में सगी मौसी से हुई 'मोहब्बत', नाना ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, पिटाई के बाद मंदिर में कराई दोनों की शादी...

जब बिहार के वैशाली जिले में सगी मौसी से हुई 'मोहब्बत', नाना ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, पिटाई के बाद मंदिर में कराई दोनों की शादी...

बैशाली। बिहार के वैशाली जिले से प्रेम प्रसंग का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक को सगी मौसी से मोहब्बत हो गई। युवक मौसी से चोरी-छिपे मिल रहा था, तभी उसके नाना ने उसे आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।पहले नाना ने उसकी पिटाई की। फिर मंदिर में दोनों की शादी करा दी। 

आइए जानते हैं पूरा मामला

मामला जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव का है। यहां एक युवक, अपनी सगी मौसी से मिलने आया। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक और उसकी मौसी को मिलते हुए नाना ने रंगे हाथ पकड़ लिया। नाना ने पकड़कर मारपीट करते हुए गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने पहले तो दोनों की जमकर पिटाई की और बाद में रजामंदी से दोनों की शादी करवा दी।

लड़की की पहचान रोहुआ गांव निवासी जगलाल महतो की बेटी ममता कुमारी के रूप में हुई है। वहीं लड़का वैशाली थाना क्षेत्र के रती भगवानपुर गांव का रहने वाला गोलू महतो बताया जा रहा है।

2 साल से चल रहा था गोलू और ममता का प्रेस प्रसंग

मिली जानकारी के मुताबिक, गोलू महतो असल में जगलाल महतो की बड़ी बेटी का बेटा है। इस नाते ममता कुमारी रिश्ते में गोलू की सगी मौसी लगती है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को बचपन से ही पसंद करते थे। दोनों के बीच में पिछले 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों गुपचुप तरीके से मिला करते थे। दोनों का जो रिश्ता था, उसकी वजह से कोई उन पर शक नहीं करता था।

मिलते समय नाना ने गोलू और मौसी को पकड़ा

बीते दिन युवक गोलू महतो अपनी प्रेमिका यानी मौसी ममता कुमारी से मिलने के लिए घर पहुंचा था। दोनों घर के एक कमरे में मौजूद थे, तभी अचानक गोलू के नाना (और लड़की के पिता) जगलाल महतो की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने दोनों को आपत्ति जनक स्थिति में पकड़ लिया। नाना को देखते ही गोलू और ममता के होश उड़ गए।

मंदिर में कराई दी गोलू-ममता की शादी

घर के लोगों ने पहले तो गोलू और ममता की पिटाई की। इसके बाद गांव के लोगों पंचायत की। दोनों परिवारों को समझाया और फिर दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया। गांव के ही मंदिर में दोनों की रस्मो-रिवाज के साथ शादी करा दी गई। अब मौसी की लव स्टोरी पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है।