Headlines
Loading...
फिर वैभव होंगे एक्शन में, तिलक की कप्तानी में जीतने उतरेगी इंडिया ए, इस तरह देख सकते हैं भारत में ट्राई सीरीज का लाइव प्रसारण...

फिर वैभव होंगे एक्शन में, तिलक की कप्तानी में जीतने उतरेगी इंडिया ए, इस तरह देख सकते हैं भारत में ट्राई सीरीज का लाइव प्रसारण...

आईपीएल 2026 में अपनी बल्लेबाजी से तूफान मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब 9 जून से फिर से एक्शन में नजर आने वाले हैं। वैभव का जादू भारतीय क्रिकेट फैंस के सिर पर इस कदर चढ़कर बोल रहा है वो उनके किसी भी मैच को मिस नहीं करना चाहते। वैभव देश में खेलें या फिर विदेश में हर कोई उनकी बल्लेबाजी को किसी भी कीमत पर देखना चाहता है। वैभव के इस क्रेज को देखते हुए अब इंडिया ए के श्रीलंका दौरे पर होने वाले मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

सोनी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा ट्राई सीरीज के मैचों का प्रसारण

वैभव सूर्यवंशी का क्रेज अब इंटरनेशनल लेवल पर भी फैल रहा है और ऐसा लग रहा है कि इसकी वजह से ब्रॉडकास्टर अपनी स्ट्रैटेजी पर दोबारा सोचने पर मजबूर हो रहे हैं। इंडिया ए टीम में उनके शामिल होने से लोगों में काफी दिलचस्पी जागी है और इसी को देखते हुए अधिकारियों ने फैसला किया है कि श्रीलंका में होने वाली अगली ट्राई-सीरीज का टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस सीरीज में भारत, अफगानिस्तान और मेजबान श्रीलंका की टीमें हिस्सा लेंगी।

इंडिया ए टीम की कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं, लेकिन इस टीम में 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की मौजूदगी ने इस ट्राई-सीरीज का रुतबा और भी बढ़ा दिया है। वैभव ने हाल ही में खत्म हुए आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल किया था और सबको चौंका दिया था। वैभव अब हर किसी के फेवररेट हैं अब उनकी इसी लोकप्रियता ने ब्रॉडकास्टर को इस सीरीज के बारे में नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है।

9 से 21 जून तक होने वाली ट्राई-सीरीज का टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV पर किया जाएगा। श्रीलंका क्रिकेट के ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट पार्टनर के तौर पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास श्रीलंका में खेले जाने वाले क्रिकेट के राइट्स हैं और इसके अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि इस टूर्नामेंट के मैचों का लाइव ब्रॉडकास्ट पूरी कवरेज के साथ किया जाएगा। सोनी के पास भारत-श्रीलंका बाइलेटरल सीरीज के राइट्स भी हैं जो क्रिकबज की 18 मई की रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त के दूसरे हाफ में खेली जाएगी।

यशस्वी-राहुल ओपनर, पंत-नितिश भी शामिल; अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए AI ने चुनी भारत की प्लेइंग 11

भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की सीरीज में 6 जून से हिस्सा लेना है। जीत के लिए फेरवरेट मानी जा रही भारतीय टीम की इस टेस्ट के लिए क्या बेस्ट प्लेइंग इलेवन हो सकती है इसका चयन एआई ने किया।