Headlines
Loading...
पटना में चेहरे पर मास्क और हाथों में मिर्ची वाली स्प्रे लिए लुटेरी हसीनाएं,लूट की कोशिश में दुकान में हुईं लॉक, लोगों ने सिखाया सबक...

पटना में चेहरे पर मास्क और हाथों में मिर्ची वाली स्प्रे लिए लुटेरी हसीनाएं,लूट की कोशिश में दुकान में हुईं लॉक, लोगों ने सिखाया सबक...

पटना: बिहार की राजधानी पटना के दीघा इलाके के एक ज्वेलर्स दुकान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़कियां सामान्य सी दिखने वाली। पीठ पर बैकपैक लेकर। चेहरे पर मास्क लगाए। एक ज्वेलरी दुकान में प्रवेश करती हैं। दुकानदार को टॉप्स दिखाने को बोलती हैं। उसके बाद दुकानदार जब उन्हें गहने दिखाने लगता है, तो मिर्ची स्प्रे उसके चेहरे पर डालकर, हमला कर उसे लूटने का प्रयास करती हैं। उसके बाद दुकानदार अपना चेहरा साफ करते हुए वहां से भागने लगता है और सीधे बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर लेता है।

दो लड़कियां हिरासत में

उसके बाद दोनो लड़कियां दुकान के अंदर फंस जाती हैं। जानकारी के मुताबिक घटना दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी पुल के पास मौजूद मां वैष्णवी ज्वेलर्स का है। घटना आज 13 जून की बताई जा रही है। वायरल वीडियो की पुष्टि "केसरी न्यूज 24"  नहीं करता है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि दो लड़कियां ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश करती हैं। उसके बाद इस लूट कांड को असफल तरीके से अंजाम देते हुए पकड़ी जाती हैं।

दुकाने लूटने की कोशिश

दुकानदार का नाम राजेश कुमार है। राजेश कुमार के मुताबिक वो गहने दिखा ही रहे थे कि उसमें से एक लड़की ने उनकी आंखों में मिर्ची का स्प्रे डाल दिया। युवतियां राजेश कुमार पर हमला कर जेवर लेकर भागना चाहती थीं। लेकिन कहानी में मोड़ तब आ गया, जब दुकानदार ने चालाकी दिखाते हुए बाहर निकलकर दरवाजे को बंद कर दिया। दुकानदार ने हिम्मत नहीं हारी। स्थिति को भांप लिया। दोनों युवतियों को दुकान के अंदर ही बंद कर दिया। उसके बाद शोर मचाना शुरू कर दिया।

दुकानदार ने दिखाई हिम्मत

दुकानदार राजेश की आवाज सुनकर आस- पास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ जमा हो गई। उसके बाद भीड़ का गुस्सा फूट पड़ा। एक महिला ने युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और उसकी पिटाई करने लगी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ जारी है। पता लगाने की कोशिश हो रही है कि क्या वो किसी बड़े गिरोह का हिस्सा तो नहीं। आखिर वो क्यों इस तरह के वारदात को अंजाम देने आई थीं।