'आपको उसे मौका देना चाहिए था.वैभव सूर्यवंशी को लेकर सुनील गावस्कर ने दिया बड़ा बयान, गौतम गंभीर की लगाई क्लास...
Sunil Gavaskar On Vaibhav Sooryavanshi : आयरलैंड के साथ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा. पहली बार आयरलैंड के हाथों टीम इंडिया को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद से ही क्रिकेट के गलियारों में इसकी चर्चा हो रही है.इस बीच पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने भी टीम मैनेजमेंट को लताड़ लगाई है. साथ ही उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने पर भी प्रतिक्रिया दी है. उनका कहना है कि यदि वैभव सूर्यवंशी खेल रहे होते, तो हो सकता है वो मैच न जिता पाते, लेकिन युवाओं को मौका दिया जा सकता था.
सुनील गावस्कर ने क्या कहा?
आयरलैंड के साथ खेले गए 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. पहले मैच में हारने के बाद उम्मीद थी कि दूसरे मैच में भारत वापसी करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका टीम इंडिया हार गई. यकीनन ये आयरलैंड के खिलाफ पहली बार था, जब भारत को क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा।
इस हार के बाद अब सुनील गावस्कर ने मीडिया से बात करते हुए वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की बात कही है.सुनील गावस्कर ने हॉटस्टार स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए कहा,"आज की टीम में दो नए खिलाड़ी थे. प्रिंस ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की. तीन विकेट ली आखिरी गेंद खेलने का मौका मिला वहां उन्होंने छक्का भी मारा।
एक महीने पहले से मैं कह रहा था कि आयरलैंड के जो 2 मैच हैं, वहां पर, जिस तरह का वैभव सूर्यवंशी का फॉर्म था, तो उसको दोनों मैचों में खिलाया जा सकता था. एक मैच में आज अभिषेक शर्मा को लेते, सूर्यवंशी को ओपनिंग करवाने के लिए, दूसरे मैच में आज अभिषेक को ड्रॉप करके या बल्लेबाजी क्रम में नीचे करते संजू सैमसन को लेते।"
वैभव को देना चाहिए था मौका
सुनील गावस्कर ने आगे इस बात को माना कि वैभव सूर्यवंशी का खेलना भारत के जीतने की गारंटी तो नहीं होता, लेकिन युवा खिलाड़ियों को मौका देना था, तो यहां उन्हें ट्राई किया जा सकता था।
पूर्व दिग्गज ने आगे कहा, "आप वैसा कर सकते थे. पर वैसा हुआ नहीं. यह जरूरी नहीं था कि वैभव होते तो मैच जिता देते, क्या पता वह भी 10-15 रन करके आउट हो जाते, लेकिन आपको युवा खिलाड़ियों को मौका देना था, तो ये दो मैच सबसे अच्छा मौका था, ट्राई करने का।"
भारत को आयरलैंड ने चटाई धूल
भारत आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. सीरीज के पहले मैच में भारत को बेलफास्ट में खेले गए पहले मैच में आयरलैंड को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा. तो वहीं, दूसरे मैच में आयरलैंड ने रोमांचक मैच में भारत को 1 रन से हरा दिया।
इस दौरे से पहले आयरलैंड ने कभी भारत को एक टी-20 मैच में भी नहीं हराया था अब इस बार टीम इंडिया को क्लीन स्वीप कर दिया है। अब टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां देखने वाली बात होगी कि वैभव सूर्यवंशी को कब डेब्यू करने का मौका मिलता है।