Headlines
Loading...
भारतीय क्रिकेट टीम स्टार गेंदबाज आकाशदीप आज वैवाहिक जीवन की नयी पारी की शुरुआत करने वाराणसी के ताज होटल पहुंचे...

भारतीय क्रिकेट टीम स्टार गेंदबाज आकाशदीप आज वैवाहिक जीवन की नयी पारी की शुरुआत करने वाराणसी के ताज होटल पहुंचे...

सासाराम /वाराणसी न्यूज। शिवसागर. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज आकाश दीप आज 24 जून को वैवाहिक जीवन की नयी पारी की शुरुआत करेंगे। शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव निवासी आकाश दीप का विवाह डेहरी अनुमंडल के मानिकपुर गांव निवासी अमित कुमार सिंह की पुत्री अक्षिता राज के साथ वाराणसी में संपन्न होगा।

विवाह को लेकर दोनों परिवारों में उत्सव का माहौल है। जिले के लोगों की नजरें इस खास समारोह पर टिकी हुई हैं। विवाह पूर्व रस्मों का शुभारंभ 21 जून को तिलक समारोह के साथ हुआ। 22 जून को मेहंदी व संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें परिजनों और मित्रों ने जमकर आनंद उठाया।

बारात वाराणसी ताज़ होटल पहुंची 

23 जून को हल्दी की रस्म पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। मंगलवार को बारात वाराणसी के लिए रवाना हो गयी, जहां ताज होटल में विवाह समारोह आयोजित किया गया है। आकाश दीप ने संघर्ष और मेहनत के बल पर गांव की गलियों से निकलकर भारतीय क्रिकेट टीम तक का सफर तय किया है। 

हाल ही में बिहार सरकार द्वारा डीएसपी पद पर नियुक्ति की घोषणा के बाद परिवार की खुशियां दोगुनी हो गयी हैं। अब जीवन की नयी पारी की शुरुआत को लेकर परिवार और शुभचिंतकों में विशेष उत्साह है। 

वहीं अक्षिता राज डेहरी अनुमंडल के मानिकपुर गांव की रहने वाली हैं। दोनों परिवारों के बीच यह वैवाहिक बंधन सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से भी चर्चा का विषय बना हुआ है। मानिकपुर गांव में भी बेटी की शादी को लेकर उत्सव जैसा माहौल है और लोगों द्वारा नवदंपती के सुखद भविष्य की कामना की जा रही है। 

आकाश दीप के विवाह को लेकर खेल प्रेमियों में भी जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है। क्रिकेट प्रेमी अपने चहेते खिलाड़ी को जीवन की नयी पारी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।