Headlines
Loading...
फैंस के उड़े होश !आज अपना आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा, अचानक सामने आई संन्यास की बड़ी वजह...

फैंस के उड़े होश !आज अपना आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा, अचानक सामने आई संन्यास की बड़ी वजह...

चेन्नई: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और दुनिया के सबसे खतरनाक ओपनर्स में से एक 'हिटमैन' यानी रोहित शर्मा इस वक्त चौतरफा चर्चा में हैं. लेकिन इस बार उनकी चर्चा मैदान पर लगाए गए किसी लंबे छक्के या शतकीय पारी के लिए नहीं, बल्कि उनके संन्यास (Retirement) को लेकर हो रही है.सोशल मीडिया से लेकर खेल जगत की गलियों तक में यह सनसनीखेज दावा किया जा रहा है कि शनिवार, 20 जून को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रोहित शर्मा अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आखिरी मैच खेलने उतरेंगे।

कहा जा रहा है कि अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला तीसरा वनडे मैच उनके शानदार करियर का आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है. इस खबर ने करोड़ों क्रिकेट फैंस के होश उड़ा दिए हैं. आइए जानते हैं कि इस पूरे दावे के पीछे की असली कहानी क्या है और इसमें कितनी सच्चाई है।

टी20 और टेस्ट के बाद अब वनडे को भी कहेंगे अलविदा?

क्रिकेट फैंस अच्छी तरह जानते हैं कि रोहित शर्मा पहले ही टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। इसके बाद से वह सिर्फ वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में ही टीम इंडिया की जर्सी में नजर आते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ जारी इस सीरीज की बात करें तो धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा बदकिस्मत रहे और महज 16 रन बनाकर रन आउट हो गए थे। इसके बाद लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में हिटमैन ने शानदार वापसी की और 39 गेंदों में 48 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। लेकिन अब अचानक दावा किया जा रहा है कि शनिवार, 20 जून को चेपॉक में होने वाला तीसरा वनडे उनके पूरे क्रिकेट करियर का आखिरी मैच होने वाला है।

बीसीसीआई (BCCI) का ये गुप्त प्लान बना रोहित के संन्यास की वजह!

रोहित शर्मा के संन्यास की यह खबर सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई बड़ी स्पोर्ट्स वेबसाइट्स और न्यूज़ चैनलों ने भी इस पर बड़े दावे किए हैं. खबरों की मानें तो बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर रोहित शर्मा को यह साफ संदेश दे दिया है कि वे साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप (ODI World Cup 2027) के लिए टीम इंडिया के फ्यूचर प्लान का हिस्सा नहीं हैं। 

बोर्ड अब आगे की सोच रहा है और युवाओं को मौका देना चाहता है. यही वजह है कि अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच संभवतः रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का अंतिम मैच बनने जा रहा है. बीसीसीआई के करीबी सूत्रों के हवाले से सोशल मीडिया पर भी यह बात तेजी से वायरल हो रही है कि बोर्ड की योजनाओं में अब रोहित के लिए जगह नहीं बची है।

ईशान किशन ले सकते हैं 'हिटमैन' की जगह, ये है टीम मैनेजमेंट की नई रणनीति

रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया में ओपनिंग की जिम्मेदारी कौन संभालेगा, इसे लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन, रोहित शर्मा की जगह लेने के सबसे बड़े दावेदार बनकर उभरे हैं. खबरों के अनुसार, चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा की फिटनेस और उनकी फॉर्म को लेकर थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही, टीम मैनेजमेंट का मानना है कि टॉप ऑर्डर (ओपनिंग) में एक लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन का होना बहुत जरूरी है. इसी रणनीति के तहत शुभमन गिल के साथ ओपनिंग करने के लिए ईशान किशन को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि वे एक आक्रामक लेफ्ट हैंडेड बल्लेबाज हैं. अगर ये दावे सच साबित होते हैं, तो कल का मैच भारतीय क्रिकेट के एक सुनहरे अध्याय का अंत और एक नए युग की शुरुआत लेकर आएगा।