SLA vs INDA Final: 'सॉरी संजय', वैभव सू्र्यवंशी पर सोशल मीडिया का मांजरेकर को करारा जवाब...
क्रिकेट, न्यूज। श्रीलंका में तीन देशों की A टीमों की भागीदारी वाले टूर्नामेंट के फाइनल में मेजबान टीम के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी बहुत ही ज्यादा दबाव के साथ मैदान पर उतरे थे। लेकिन सूर्यवंशी ने ऐसा 'रिकॉर्ड जवाब' दिया, जिसे क्रिकेट जगत कभी नहीं भूल पाएगा।और खासतौर पर करोड़ों भारतीय तो बिल्कुल भी नहीं।
लिस्ट 'A' मैचों के इतिहास का सबसे तेज अर्द्धशतक जड़ते हुए वैभव ने 29 गेंदों पर 10 चौकों और 8 छक्कों से ऐसे 94 रन बनाए कि उन पर पहले ही मैच से शब्दबाण दागने वाले विशेन हलमबागे भी भविष्य में इस सुपर किड पर शब्द रूपी गोली चलाने से पहले कम से कम दस बार जरूर सोचेंगे। और सोचना पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर को भी पड़ेगा, जिन्हें वैभव की इस सुनामी पारी के बाद सोशल मीडिया से पलटवार का सामना करना पड़ा है।
दरअसल श्रीलंका के खिलाफ जब दूसरे मैच में लगभग हाथापाई की तस्वीर मैदान पर पैदा हो गई, तो संजय मांजरेकर ने वैभव को लेकर स्पष्ट तौर पर अपनी राय सामने रखी थी। इस राय को हालांकि, उस समय बहुमत की संख्या में फैंस का समर्थन मिला था।
लेकिन अब फाइनल में वैभव की तूफानी पारी के बाद अब वैभव के समर्थन में भी बड़ी संख्या में लोग आ गए हैं। और ये फैंस मांजरेकर को जवाब दे रहे हैं। दरअसल मांजरेकर ने कहा था, 'अगर वह कोच या मैनेजर होते, तो वैभव को अगले मैच के लिए ड्रॉप कर देते।'
मांजरेकर ने वैभव की रविवार की पाारी के बाद ऐसा ट्वीट किया। इस पारी के बाद मांजरेकर के पहले और बाद के बयान को भी फैंस हाईलाइट कर रहे हैं।
मांजरेकर के पिछले बयान के को स्क्रीन शॉट लेकर फैंस ताजा मैसेज पोस्ट कर रहे हैं।
इसके बाद ही फैंस की राय आनी शुरू हो गई है। वैभव सिर्फ 6 रन से लिस्ट A इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी जड़ने से चूक गए।