लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियां परखने के लिए हुआ मॉकड्रिल...
वाराणसी, न्यूज बाबतपुर। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियां परखने के लिए मॉकड्रिल हुआ।
मुख्य टर्मिनल भवन के पूर्वी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गईं।
सीआईएसएफ के जवानों ने तत्काल पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। फिर, मौजूद यात्रियों को टर्मिनल के बाहर शौचालय के पास सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। आतंकियों की भूमिका निभा रहे तीन संदिग्धों को जवानों ने मुठभेड़ में मार गिराने का अभ्यास किया।
बम और डॉग स्क्वायड दल ने सघन तलाशी ली। संदिग्ध बैग को रस्सी और हुक की मदद से दूर खींचकर जांच की गई।
सुरक्षा का अभ्यास लगभग 15 मिनटों तक चला।