Headlines
Loading...
'जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी है खेत की मूली', प्रयागराज में नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली...

'जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी है खेत की मूली', प्रयागराज में नाबालिग लड़की से रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली...

प्रयागराज के पुरामुफ़्ती के पवन पुर गांव में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है की इलाके के मुस्लिम युवक मुशर्रफ ने नाबालिक लड़की को घर से उठा कर ले गया और रेप किया। आरोप है की इस दौरान उसने लड़की को धमकी भी दी और सिगरेट से उसके शरीर पर दागा।

पहले पुलिस ने नहीं दर्ज किया केस

रेप के बाद आरोपी युवक लड़की को उसके घर के बाहर छोड़ कर भाग निकला। ये घटना 14 जून की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत थाने पर दी लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

विधायक के कहने पर हुई कार्रवाई

मामले की जानकरी बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह को हुई तो उन्होंने पीड़ित परिवार के सामने ही पुरामुफ़्ती थाने के प्रभारी को आरोपी को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस्पेक्टर से कहा की याद रखिये ये योगी सरकार है। आरोपी अशरफ हो या अकबर कार्यवाही करें। जब हमने अतीक अहमद को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली हैं।

पुलिस ने आरोपी के दोनों पैर में मारी गोली

विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के निर्देश के बाद पुलिस ने रेप के आरोपी मुशर्रफ सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर के दबिश देना शुरू किया। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुशर्रफ को पुरामुफ़्ती इलाके के एक गांव में घेरा तो उसने तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने भी क्रास फायरिंग की जिसमें आरोपी मुशर्रफ के दोनों पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा है। उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।

तीन बुजुर्गों की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल

वहीं, दूसरी ओर कुछ दिन पहले प्रयागराज जिले के यमुना नगर क्षेत्र में तीन बुजुर्गों की हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार, 16 जून (मंगलवार) तड़के कुकुर कटवा गांव में श्याम लाल (65), अमरावती (62) और इंद्रावती (60) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव निवासी हिमांशु यादव (22) और कई अन्य को गिरफ्तार किया गया था। यादव ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।