Headlines
Loading...
वाराणसी में चार जून से जुटेंगे कई ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि, रूस, चीन, ईरान-यूएई के सदस्य भी आएंगे, संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक...

वाराणसी में चार जून से जुटेंगे कई ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि, रूस, चीन, ईरान-यूएई के सदस्य भी आएंगे, संस्कृति कार्य समूह की दूसरी बैठक...

वाराणसी। भारत की अध्यक्षता में चार और पांच जून को वाराणसी में आयोजित होने वाली ब्रिक्स संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक में समूह के सभी सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व होगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के साथ-साथ मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

चार जून से वाराणसी में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि

धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी वाराणसी में होने जा रही यह बैठक भारत की सांस्कृतिक कूटनीति को मजबूती देने के साथ ही वैश्विक सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।बैठक में सांस्कृतिक सहयोग, विरासत संरक्षण, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, संग्रहालयों, अभिलेखागार, साहित्य, कला एवं अन्य सांस्कृतिक क्षेत्रों में साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा होगी।

ईरान और यूएई सहित सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि एक मंच पर मौजूद रहेंगे

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसमें ईरान और यूएई सहित सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि एक मंच पर मौजूद रहेंगे। सभी सदस्य देशों ने वाराणसी में होने वाली बैठक में भागीदारी की पुष्टि कर दी है। यदि किसी देश से प्रतिनिधि सीधे नहीं पहुंच पाते हैं तो संबंधित दूतावासों के अधिकारी बैठक में शामिल होंगे।

उम्मीद है कि अगस्त में भोपाल में होने वाली ब्रिक्स संस्कृति मंत्रियों की बैठक में अधिकांश देशों के संस्कृति मंत्री भी भाग लेंगे। बैठक के दौरान आगामी सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सहयोग के एजेंडे पर चर्चा की जाएगी।