हेरिटेज रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट से बदल रही काशी की कालभैरव गली, सौंदर्यीकरण का कार्य, भवनों के ऊपर वॉलपेंटिंग आदि का कार्य तेजी से जारी...
वाराणसी, ब्यूरो 27 जून। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी जनपद में नगर निगम के मुख्य अभियंता सुरेश चंद्रा ने शनिवार को कहा कि हेरिटेज रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत काशी में काल भैरव मंदिर जाने वाली मार्ग (गली) का सौंदर्यीकरण एवं पुनर्स्थापन कार्य किया जा रहा है।
इस कार्य में ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहर की मूल पहचान को सुरक्षित रखते हुए श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
मुख्य अभियंता ने कहा कि यह प्रयास हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए भविष्य की पीढ़ियों तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बता दें कि हेरिटेज रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट में काशी के प्रसिद्ध एवं प्राचीन मंदिरों, स्थलों, स्मारकों आदि को जाने वाले मार्गों (गलियों) को भी शामिल किया गया है। जहां सौंदर्यीकरण का कार्य, भवनों के ऊपर वॉलपेंटिंग आदि का कार्य तेजी से चल रहा है।