Headlines
Loading...
बल‍िया के प्राथमिक विद्यालय परिसर में डांसरों के ठुमकों का वीडियो वायरल, अधि‍कार‍ियों ने द‍िए जांच के निर्देश...

बल‍िया के प्राथमिक विद्यालय परिसर में डांसरों के ठुमकों का वीडियो वायरल, अधि‍कार‍ियों ने द‍िए जांच के निर्देश...

बेल्थरारोड (बलिया)। सीयर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तारनपुर (हल्दीरामपुर) परिसर में डांसरों के नृत्य का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित होने के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। विद्यालय परिसर में गांव के किसी व्यक्ति के यहां आई बरात को ठहराया गया था। बरात में म्यूजिक सिस्टम पर डांसर डांस कर रहीं थी। 

हालांकि इस समय सभी परिषदीय विद्यालय बंद हैं, लेकिन विद्यालय में बरात को किसकी अनुमति से ठहराया गया था, कोई बताने को तैयार नहीं है।

वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील चौबे ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय बंद हैं। 

प्रचलित वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।