स्वर्वेद महामंदिर धाम में दो दिवसीय सद्गुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव के अंतर्गत संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज की दिव्यवाणी 'जय स्वर्वेद कथा' होगा...
वाराणसी, 28 जून। स्वर्वेद महामंदिर धाम में दो दिवसीय सद्गुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव आज रविवार से शुरू हुआ। महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन शाम छह बजे से संत प्रवर विज्ञानदेव महाराज की दिव्यवाणी 'जय स्वर्वेद कथा: का आयोजन भी होगा।
इस दौरान सद्गुरु कबीर के ज्ञान, भक्ति, मानवता, आत्मजागरण तथा वैदिक आध्यात्मिक जीवन के संदेश का विस्तृत विवेचन किया जाएगा।
29 जून सोमवार को रात्रि आठ बजे से सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव की अमृतवाणी का विशेष आयोजन होगा।
महोत्सव का उद्देश्य सद्गुरु कबीर के सार्वभौमिक प्रेम, सत्य, सदाचार एवं आत्मज्ञान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में आध्यात्मिक चेतना, मानवीय मूल्यों और विश्व बंधुत्व की भावना को सुदृढ़ करना है।