Headlines
Loading...
वाराणसी राजघाट पुल पर पड़ाव की ओर ढलान पर उतरते समय एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत...

वाराणसी राजघाट पुल पर पड़ाव की ओर ढलान पर उतरते समय एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत...

वाराणसी/चंदौली। वाराणसी राजघाट पुल पर पड़ाव की ओर ढलान पर उतरते समय एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। चालक हादसा करने के बाद वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने परिजन को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

चंदौली जनपद के पड़ाव अंतर्गत भोजपुर गांव का निवासी 19 वर्षीय आर्यन यादव लहरतारा क्षेत्र में ब्लिंकिट कंपनी में डिलिवरी ब्वाय था। 

शनिवार तड़के चार बजे काम से लौटने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में आर्यन के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। 

पुलिस ने मृतक के पिता रमेश यादव की तहरीर पर केस दर्ज सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू कर दी है। आर्यन दो भाइयों में सबसे बड़े थे।