पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड:ऑलइंडिया मुस्लिम विमेंस पर्सनल लॉ बोर्ड अध्यक्ष संस्थापक शाइस्ता अंबर ने दी बधाई और कहा...
लखनऊ, न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं। उन्होंने 4399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहकर पहले पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस मौके पर पीएम मोदी को तमाम बधाइयां मिल रही हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम विमेंस पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष और संस्थापक शाइस्ता अंबर ने भी शुभकामनाएं दी हैं।
शाइस्ता अंबर ने कहा- 'मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके संगठन और भारत सरकार को इतने बड़े रिकॉर्ड के लिए बधाई देना चाहती हूं। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। जरूर कोई वजह होगी कि हमारे देश के लोगों ने आप पर भरोसा किया है और आप उनका प्रतिनिधित्व करते हैं। आप सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं और कई राज्यों में आपकी पार्टी सत्ता में है। विपक्षी पार्टियों को इस उपलब्धि को मानना चाहिए और इसके पीछे की वजहों पर सोचना चाहिए।'
'विपक्ष को इसकी वजह सोचना चाहिए'
शाइस्ता अंबर ने आगे कहा- 'युवाओं की शिक्षा और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जिस तरह विदेश में बसे लोग पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा करते हैं, ये प्रशंसा के लायक है। ये अकेले प्रधानमंत्री के साथ ही नहीं, उनके संगठन में इतना अनुशासन है, उनके साथ काम करने वाले अफसर भी प्रशंसा के लायक हैं। मोदी जी को बार-बार प्रधानमंत्री बनाने के पीछे उनका भी योगदान है। विपक्ष को इसका कारण जानना चाहिए। आपस में विवाद करने की जगह विपक्ष को सरकार के साथ मिलकर देश को मजबूत करने का काम करना चाहिए।'
नेहरू का था 4398 दिन का रिकॉर्ड
गौरतलब है कि 10 जून, 2026 को नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री के रूप में 4399 दिन पूरे कर लिए हैं। ऐसा कर उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के 4398 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पत्र लिखकर पीएम मोदी को बधाई दी है कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की है।