प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्रसे वाराणसी परीक्षा देने जा रहा अभ्यर्थी मिर्जापुर औराई क्षेत्र में आज सुबह बाइक से गिरकर हुआ घायल...
मिर्जापुर, औराई। अनियंत्रित बाइक से गिरकर बाइक सवार परीक्षार्थी सहित दो लोग घायल। प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र निवासी बरी सिरसा गांव के 21 वर्षीय कमल सिंह पुत्र विजय सिंह अपने साथी 18 वर्षीय जयदीप यादव पुत्र कमलेश यादव के साथ बुधवार की सुबह 8:00 बजे बाइक से पुलिस भर्ती परीक्षा देने पीली कोठी वाराणसी जा रहे थे l
जैसे ही मिर्जापुर जनपद के चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर औराई मार्ग पर पुरजागीर बाजार के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिससे बाइक सवार दोनों, गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों की सहायता
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को पुरजागीर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया l जहां दोनों का उपचार चल रहा है l डॉक्टर आशीष कुमार मौर्य ने बताया कि बाइक से गिरकर दो लोग घायल हैं। जिनमें जयदीप यादव को हल्की चोट है। कमल सिंह को सर में गंभीर चोट होने के कारण मरहम पट्टी किया गया है। दोनों की हालत सामान्य है परीक्षार्थी कमल ने बताया कि हमारा एडमिट कार्ड व मोबाईल दुर्घटना स्थल पर ही खो गया है जिससे परीक्षा नहीं दे पाएंगे।