Headlines
Loading...
भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी, जानें क्यों?

भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी, जानें क्यों?

India World Record: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के साथ भारत ने एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो अब तक कोई भी टीम नहीं बना सकी थी। अफगानिस्तान के खिलाफ यह भारत की 12वीं जीत थी, जबकि दोनों टीमों के बीच लगातार 15वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रहा जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना नहीं करना पड़ा। इसके साथ ही भारत दुनिया की पहली टीम बन गई है, जिसने किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार 15 अंतरराष्ट्रीय मैच बिना हारे खेले हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में एक विरोधी टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत का सिलसिला

टीम प्रतिद्वंद्वी अवधि मैच जीत हार टाई ड्रॉ बेनतीजा

* भारत अफगानिस्तान 2010-2026 15 12 0 2 0 1
* न्यूजीलैंड आयरलैंड 2007-2026 13 13 0 0 0 0
* युगांडा नाइजीरिया 2021-2025 13 13 0 0 0 0
* मलेशिया थाईलैंड 2019-2025 12 11 0 0 0 1
* केमैन द्वीपसमूह बहामास 2022-2025 11 11 0 0 0 0
* भारत आयरलैंड 2007-2024 11 11 0 0 0 0
* श्रीलंका आयरलैंड 2007-2026 11 11 0 0 0 0
* इंडोनेशिया म्यांमार 2024-2025 10 10 0 0 0 0
* पाकिस्तान नीदरलैंड्स 1996-2026 10 10 0 0 0 0
* पुर्तगाल जिब्राल्टर 2019-2023 10 10 0 0 0 0

15 मैचों में नहीं मिली हार

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 12 मैच जीते हैं, जबकि दो मुकाबले टाई रहे हैं. एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था. खास बात यह है कि इस दौरान अफगानिस्तान भारत को एक भी मैच में नहीं हरा सका.

आयरलैंड के खिलाफ भी कमाल का रिकॉर्ड

भारत का दूसरा सबसे लंबा अपराजित सिलसिला आयरलैंड के खिलाफ है, जहां टीम इंडिया लगातार 11 मुकाबलों में हार से बची रही है. दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम इस महीने के अंत में टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा भी करेगी.डेब्यू टेस्ट में मानव सुथार का जलवा

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की. इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई. अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 6 विकेट झटके।

फॉलोऑन मिलने के बाद भी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी नहीं संभल सकी. दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 36 रन देकर 4 विकेट और कुलदीप यादव ने 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. पूरी टीम 112 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने मुकाबला पारी और 300 रनों से अपने नाम कर लिया।