वाराणसी लंका थाना क्षेत्र में एक युवती ब्वॉयफ्रेंड के साथ पार्क से घूमकर लौटी, परिजनों ने सुबह देखा तो.. मकान से कूदकर दे दी जान...
वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के नगवा इलाके में मंगलवार को 20 वर्षीय युवती ने तीन मंजिला मकान से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर नगवा पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने फिंगर प्रिंट यूनिट को बुलाकर जांच की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नगवा पार्क की तरफ घूमकर लौट रही थी। इसी दौरान उसके परिवार के सदस्य रास्ते में मिल गए। परिवार के सदस्यों ने उसे लड़के के साथ देखकर उसका हाथ पकड़कर ले जाने का प्रयास किया। इस पर नाराज होकर युवती ने हाथ छुड़ाकर तेजी से घर की ओर भागना शुरू कर दिया। घर से कुछ दूरी पर स्थित एक तीन मंजिला मकान पर चढ़कर उसने नीचे कूदने का निर्णय लिया। ऊंचाई से कूदने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक युवती के पिता की स्थानीय बाजार में एक दुकान पर काम करते हैं। उनके दो बेटे और एक बेटी में वह सबसे बड़ी थी। घटना के बाद मृतका की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी का पिछले एक साल से क्षेत्र में रहने वाले एक युवक के साथ नजदीकियां बढ़ गई थीं। युवक दूसरे बिरादरी का होने के कारण युवती के परिवार वाले इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के परिवार की तहरीर पर आरोपित लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। इस घटना ने क्षेत्र में एक बार फिर से पारिवारिक संबंधों और युवा प्रेम के मुद्दे को उजागर किया है। युवती की आत्महत्या ने न केवल उसके परिवार को बल्कि पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। यह घटना इस बात का संकेत है कि समाज में प्रेम संबंधों को लेकर अभी भी कई तरह की चुनौतियां और पूर्वाग्रह मौजूद हैं।