Headlines
Loading...
Hero ने लॉन्च की भारत की पहली Flex Fuel बाइक; जानिए क्या है इसकी कीमत व खासियत, नीतिन गडकरी रहे मौजूद...

Hero ने लॉन्च की भारत की पहली Flex Fuel बाइक; जानिए क्या है इसकी कीमत व खासियत, नीतिन गडकरी रहे मौजूद...

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में हर महीने लाखों गाड़ियां बेची जाती हैं जिसमें बाइक्स की संख्या भी बहुत ज्यादा होती है जो पेट्रोल पर चलती हैं। लेकिन आज Hero ने देश की पहली Flex Fuel बाइक को लॉन्च कर दिया है।आइए जानते हैं कि इन बाइक्स की खासियत और कीमत क्या है। नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम में केंद्रिय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी मौजू रहे।

कौन से हैं मॉडल्स?

आज Hero Motocorp ने देश की पहली Flex Fuel बाइक्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी सबसे लोकप्रिय बाइक्स Splendor+ और HF Deluxe के फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट लॉन्च किए हैं। इसकी कीमतों की बात करें तो Splendor+ की एक्स-शोरूम कीमत 82,710 रुपए (दिल्ली) तो वहीं HF Deluxe की एक्स-शोरूम कीमत 72,792 रुपए (दिल्ली) रखी गई है।

Ethanol ब्लेंडेड पेट्रोल

Splendor+ और HF Deluxe का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन ऐसे पेट्रोल पर चल सकता है जिसमें E20 से लेकर E85 तक इथेनॉल मिलाया जाता है। वर्तमान में भारत में स्टैंडर्ड फ्यूल के रूप में E20 पेट्रोल बेचा जा रहा है जिसमें पेट्रोल के अंदर 20 प्रतिशत इथेनॉल मिलाया जाता है। नई दिल्ली आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo 2025 में Hero HF Deluxe E85 को भी प्रदर्शित किया गया था।

नितिन गडकरी का बयान

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, 'भारत वैकल्पिक ईंधन (Alternative Fuels) और साफ-सुथरी मोबिलिटी तकनीकों को अपनाने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। मास सेगमेंट में Hero Motocorp द्वारा Flex Fuel मोटरसाइकिलों को पेश करना बड़ा कदम है।'

देश को होने वाले फायदे

नितिन गडकरी ने आगे कहा कि इससे देश को कई सारे फायदे होंगे जैसे- कच्चे तेल के आयात में कमी आएगी, इथेनॉल को अपनाने में मदद मिलेगी, किसान सशक्त होंग और आत्मनिर्भर भारत के साथ विकसित भारत के विजन को मजबूती मिलेगी।

Hero Splendror Plus का इंजन

इसमें 97.2cc का इंजन मिलता है जो 8,000 rpm पर 6.3kW की पावर और 6,000 rpm पर 8.3nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक की फ्लेक्स फ्यूल अनुकूलता (Flex Fuel Compatibility) E20 से E85 तक है। Hero HF Deluxe में भी 97.2cc का इंजन मिलता है जो 8,000rpm पर 6.3kW की पावर और 6,000rpm पर 8.3nm का टॉर्क जनरेट करता है।

क्या हैं फीचर्स?

Hero HF Deluxe में नया डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड स्टैंज इंजन कट-ऑफ, ट्यूबलेस टायर्स, फ्लेक्स फ्यूल क्षमता के लिए सुधरा हुआ ECU और अपग्रेडेड किए गए फ्यूल सिस्टम पार्ट्स और नए ब्लैक और लाइम येलो ग्राफिक्स मिलते हैं। वहीं, Hero Splendor+ में हीरों की पेटेंडेट आइडल स्टॉप-स्टार्ट टेक्नोलॉजी, नया डिगी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्यूबलेस टायर जैसे वहीं फीचर्स मिलेंगे।