Headlines
Loading...
IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट में 25 साल बाद हुआ ऐसा डेब्यू, मानव सुथार ने आते ही रचा  इतिहास...

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट में 25 साल बाद हुआ ऐसा डेब्यू, मानव सुथार ने आते ही रचा इतिहास...

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कुछ गिने-चुने लम्हे ऐसे होते हैं जो हमेशा के लिए खेल के पन्नों में दर्ज हो जाते हैं. ऐसा ही एक अद्भुत और ऐतिहासिक कारनामा युवा खिलाड़ी मानव सुथार ने कर दिखाया है। अपने टेस्ट करियर का आगाज करते ही मानव ने वो जादुई सफलता हासिल की, जिसका सपना हर युवा गेंदबाज देखता है। (PHOTO CREDIT- PTI)
 

अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट मैच में 23 साल के युवा स्पिन ऑलराउंडर मानव सुथार को डेब्यू का मौका मिला. फिर उन्होंने अपने पहले ही ओवर में विकेट चटकाकर भारतीय क्रिकेट फैंस को झूमने का मौका दे दिया. उन्होंने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर अब्दुल मलिक को आउट किया। (PHOTO CREDIT- PTI)

 
इस विकेट के साथ मानव सुथार का नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया. मानव सुथार पिछले 25 सालों में टेस्ट डेब्यू पर पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने. मानव सुथार से पहले, आखिरी बार साल 2001 में तेज गेंदबाज टीनू योहानन ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट ओवर में विकेट लेने का गौरव हासिल किया था। (PHOTO CREDIT- PTI)
 

मानव सुथार टेस्ट डेब्यू पर पहले ही ओवर में विकेट लेने वाले सिर्फ 8वें भारतीय गेंदबाज ही हैं. इस लिस्ट में मोंटू बनर्जी, मनोहर हार्डीकर, वामन कुमार, चेतन शर्मा, डब्ल्यूवी रमन और नीलेश कुलकर्णी जैसे गेंदबाजों के नाम शामिल हैं। (PHOTO CREDIT- PTI)

 
मानव सुथार की ओर से इस मुकाबले की पहली पारी में कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली. उन्होंने अपने पहले 10 ओवर में सिर्फ 10 रन दिए और 2 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 5 मेडन ओवर भी फेंके। (PHOTO CREDIT- PTI)

प्रस्तुति :: केसरी न्यूज 24 मीडिया नेटवर्क।