IND A vs AFG A Live Score: भारत A के 319 रन के जबाव में अफगानिस्तान ए 212/8 पैतीस ओवर में, खेल रहा है...
India A vs Afghanistan A Live Cricket Score and Updates: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन ए वनडे सीरीज में आज यानी बुधवार, 17 जून को इंडिया ए और अफगानिस्तान ए की टीमें दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. तिलक वर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि उसे लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
फाइनल की रेस में बने रहने के लिए इंडिया ए को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. हालांकि सिर्फ जीत ही काफी नहीं होगी. भारत की नजरें अफगानिस्तान ए के अगले मुकाबले पर भी रहेंगी, क्योंकि फाइनल में पहुंचने के लिए उसे अफगान टीम की हार की भी उम्मीद करनी होगी. फिलहाल अंक तालिका में श्रीलंका ए 4 अंकों के साथ शीर्ष पर है, जबकि इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के खाते में 2-2 अंक हैं. बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारत दूसरे और अफगानिस्तान तीसरे स्थान पर मौजूद है।
IND A vs AFG A: कब और कहां देखें लाइव?
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच ट्राई सीरीज का 5वां मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 9.30 बजे टॉस होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले को टीवी पर सोनी सपोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं।
India A vs AFG A: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
इंडिया ए: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर।
अफगानिस्तान ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन ईसाखिल, खालिद तानीवाल, बहिर शाह, फरमानुल्लाह सफी, शम्स उर रहमान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), जहीर खान, अब्दुल्ला अहमदजई, फैसल खान अहमदजई, फरीदून दाऊदजई।
India A vs Afghanistan A: हेड टू हेड रिकॉर्ड
इंडिया ए और अफगानिस्तान ए के बीच अब तक सिर्फ एक वनडे मुकाबला खेला गया है, जिसमें अफगानिस्तान की टीम ने जीत हासिल की थी. यह मुकाबला इसी सीरीज में खेला गया था, जिसमें अफगानिस्तान ए की टीम को DLS नियम के तहत 4 रन से जीत मिली थी।
IND A vs Afghanistan A: मौसम और पिच का मिजाज
बल्लेबाजों को रन बनाने का अच्छा मौका मिलता है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होने लगती है और स्पिनरों को अधिक सहायता मिलने लगती है. ऐसे में मध्य ओवरों में स्पिन गेंदबाज मैच का रुख बदल सकते हैं. आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने करीब 60 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों की जीत का प्रतिशत 40 रहा है. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 278 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 146 रन रहा है।
India A vs AFG A: फाइनल में कैसे पहुंच सकती है टीम इंडिया?
लगातार दो हार के बाद भी इंडिया ए की टीम फाइनल की रेस में बनी हुई है. हालांकि, फाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अफगानिस्तान ए के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. इसके बाद भारत को उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान ए अपने अगले मुकाबले में श्रीलंका ए से हार जाए. हालांकि, अगर भारत अफगानिस्तान को हरा देता है और बाद में अफगानिस्तान श्रीलंका को मात देने में सफल रहता है, तो तीनों टीमों के खाते में 4-4 अंक हो जाएंगे।
ऐसी स्थिति में फाइनल में पहुंचने वाली टीम का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा. इसलिए भारत के लिए सिर्फ जीत दर्ज करना ही काफी नहीं होगा, बल्कि उसे अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराने की भी कोशिश करनी होगी ताकि उसका नेट रन रेट बेहतर हो सके और फाइनल की दावेदारी मजबूत बने।
मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…सिर्फ, केसरी न्यूज 24 मीडिया नेटवर्क पर।