IND Vs ENG T20 Series 2026: वैभव सूर्यवंशी से पहले इंग्लैड क्यों पहुंचे उनके पिता, अरबपति बिजनेसमैन से की मुलाकात, जानें...
भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं। इंग्लैंड दौरे से पहले ही वैभव सूर्यवंशी के नाम की चर्चा सात संमदर पार लंदन में गूंजने लगी है। भारत-इंग्लैंड मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी की नज़रे आयरलैंड के खिलाफ, 26 जून से होने वाली टी20 सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने पर टिकी हैं।
वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी इस समय लंदन में मौजूद हैं। आयरलैंड सीरीज के खत्म होने के बाद वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर जाएंगे, जहां पर 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जाने वाली है. इस टी20 सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को भी टीम इंडिया में चुना गया है।
वैभव सूर्यवंशी के लंदन पहुंचने से पहले ही उनके पिता सजीव सूर्यवंशी लंदन में पहुंच गए हैं। जहां पर उन्होंने दुनिया के अरबपति बिजनेसमैन शुमार लक्ष्मी मित्तल और आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के मालिक (मित्तल परिवार) से मुलाकात की.संजीव सूर्यवंशी ने इसी बीच राजस्थान के सीईओ और मैनेजर से भी मुलाकात की. वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए ही खेलते हैं.जाहिर सी बात है, वैभव सूर्यवंशी मुकाबलों में जिस तरह का खेल दिखा रहे हैं, उनकी हर तरफ तारीफें हो रही है। ऐसे में लक्ष्मी मित्तल ने भी वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी से उनकी तारीफ की होगी।
संजीव सूर्यवंशी ने फेसबुक पोस्ट में इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें लोगों के साथ शेयर करते हुए लिखा, 'लंदन में राजस्थान रॉयल्स के मालिक मित्तल जी, आदित्य मित्तल और मनोज बधाले जी से मिलने का मुझे सौभाग्य मिला। राजस्थान रॉयल्स के सीईओ आलोक जी और रोमी जी भी हमारे साथ में हैं'।
इंडिया के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची टेस्ट में, भारत के लिए अपना पहला डेब्यू किया था. उस समय सचीन तेंदुलकर की उम्र मात्र 16 साल और 205 दिन थी. हालांकि, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को वैभव सूर्यवंशी द्वारा आयरलैंड दौरे पर तोड़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
भारतीय टीम के लिए चुने जाने वाले वैभव सूर्यवंशी पहले ही सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन चुके हैं, ऐसे में वैभव का आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू तय माना जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो वैभव सूर्यवंशी भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले, सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रच देंगे।
इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलता है या नहीं इस पर भी सबकी नज़रे रहेंगी. वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही कम उम्र में क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बना लिया है. अब वैभव के सभी फैंस को इंतजार है जब वे इंग्लैंड की धरती पर अपने बल्ले से रन बरसाएंगे. भारत और इंग्लैड के बीच 1 जुलाई से 5 टी20 सीरीज के मुकाबले खेले जाएंगे।