Headlines
Loading...
IND vs PAK Hockey Match: मैच से पहले 'बेइज्जती', फिर मिली हार....लंदन में पाकिस्तानी झंडे के साथ ये क्या हुआ?...

IND vs PAK Hockey Match: मैच से पहले 'बेइज्जती', फिर मिली हार....लंदन में पाकिस्तानी झंडे के साथ ये क्या हुआ?...

Wrong Pakistan Flag Unfurled IND vs PAK Hockey 2026: 23 जून को एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2026 में पाकिस्तान की जमकर फजीहत हुई. भारत के खिलाफ मैच शुरू होने से पहले अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की भयंकर फजीहत हो गई और फिर मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने उसकी बची-खुची हेकड़ी निकाल दी। 

भारत और पाकिस्तान के बीच इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की शुरुआत से ठीक पहले जब दोनों देशों की टीमें राष्ट्रगान के लिए मैदान पर खड़ी हुईं, तो वहां एक ऐसा ब्लंडर हुआ, जिसे देखकर पाकिस्तानी फैंस का खून खौल गया, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान के राष्ट्रीय ध्वज का ही कबाड़ा कर दिया गया था। पाकिस्तान का झंडा गलत प्रदर्शित किया गया।
दरअसल, पाकिस्तान के आधिकारिक झंडे में गहरे हरे रंग और चांद-तारे के साथ-साथ बाईं तरफ (Hoist Side) एक सफेद रंग की खड़ी पट्टी (Vertical White Stripe) होती है, लेकिन लंदन में आयोजकों ने जो झंडा प्रदर्शित किया, उसमें से वह सफेद पट्टी पूरी तरह गायब थी. बिना सफेद पट्टी वाले इस गलत झंडे के लाइव टेलीकास्ट पर आते ही सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की थू-थू शुरू हो गई।

भारत ने 4-3 से चटाई धूल

झंडे के इस ड्रामे के बाद जब मुकाबला शुरू हुआ, तो पाकिस्तान ने पहले क्वार्टर में अहमद नदीम के गोल के दम पर 1-0 की बढ़त बना ली थी, लेकिन उनकी यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी, क्योंकि दूसरे क्वार्टर में आते ही भारतीय हॉकी टीम ने वो गदर मचाया कि पाकिस्तानी खिलाड़ी गेंद ढूंढते नजर आए।

अभिषेक, नीलकंठ और सुखजीत का प्रहार

22वें मिनट में भारत की ओर से पलटवार हुआ. भारत के लिए पहले अभिषेक ने सर्कल के बीच से रॉकेट शॉट दागकर स्कोर 1-1 से बराबर किया. इसके तुरंत बाद नीलकंठ शर्मा ने 24वें मिनट में एक और मैदानी गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।

तीसरे क्वार्टर में सुखजीत सिंह ने 40वें मिनट में पाकिस्तान के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए तीसरा गोल दागा और स्कोर 3-1 कर दिया. इसके बाद राजिंदर सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर भारत को 4-1 की बढ़त दिला दी।

अंत तक नहीं उबर पाया पाकिस्तान

चौथे क्वार्टर में भारत ने चौथा गोल दागकर पाकिस्तान की हार तय कर दी थी. हालांकि, पाकिस्तान के लिए अबू महमूद ने 53वें मिनट और मोइन शकील ने 60वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से गोल कर लाज बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. भारत ने यह मुकाबला 4-3 से जीतकर महफिल लूट ली।

पिछले 18 मैचों में 16वीं बार मिली हार

भारत ने पिछले 18 मैचों में पाकिस्तान को जीत के लिए तरसा दिया है. एक दशक से इंडिया का पाकिस्तान पर ऐसा खौफ है कि वे भारत को हराने के लिए तरस रहे हैं. पिछले 18 आमने-सामने के मुकाबलों में भारत ने 16वीं बार पाकिस्तान को पटखनी दी है, जबकि सिर्फ 2 मैच ड्रॉ रहे हैं. इस तरह कुल मिलाकर, लंदन का यह दौरा पाकिस्तान के लिए एक दुःस्वप्न की तरह रहा, जहां मैदान के बाहर गलत झंडे ने उनकी फजीहत कराई और मैदान के अंदर टीम इंडिया के स्टिकवर्क ने उनकी सारी हेकड़ी निकाल दी।