IND W vs BAN W: टीम इंडिया की जीत के बाद बदल गया WC पॉइंट्स टेबल का समीकरण, बांग्लादेश की राह हुई मुश्किल...
IND W vs BAN W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ बहुत की कमाल का प्रदर्शन किया. आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 23वें मुकाबले में टीम इंडिया ने 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया। इस मुकाबले में जीत के बाद टीम इंडिया की स्थिति पॉइंट्स टेबल में बहुत ही मजबूत हो गई है. हालांकि बांग्लादेश के लिए राह बहुत ही आसान हो गई है. इस मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल का समीकरण पूरी तरह बदल गया है. अब सभी की नजरें साउथ अफ्रीका की टीम पर टिकी हुई है।
टीम इंडिया ने बदल दिया पॉइंट्स टेबल का समीकरण
भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस मुकाबले में मिली जीत के बाद भी ग्रुप ए में दूसरे नंबर पर है. हालांकि टीम इंडिया का नेट रन रेट बहुत ही अच्छा है. वहीं उनके अब 4 मैचों के बाद 6 अंक हो गए हैं. बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम इस मुकाबले में हार के बाद चौथे नंबर पर ही नजर आ रही है. वहीं उनका नेट रन रेट और भी खराब हो गया है. हालांकि बांग्लादेश की टीम अभी भी टूर्नामेंट में जिंदा है।
ग्रुप ए में टॉप पर अभी भी ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ही बनी हुई है। अब बात ग्रुप बी की करें तो इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं वेस्टइंडीज की टीम ग्रुप में दूसरे नंबर पर नजर आ रही है। पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, आयरलैंड और नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम का सफर इस टूर्नामेंट में अब खत्म हो चुका है।
यहां पर देखें पॉइंट्स टेबल :: ग्रुप A
स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट (NRR)
1 ऑस्ट्रेलिया 4 4 0 0 8 +4.724
2 भारत 4 3 1 0 6 +2.268
3 दक्षिण अफ्रीका 3 2 1 0 4 -0.546
4 बांग्लादेश 4 2 2 0 4 -0.849
5 पाकिस्तान (E) 4 0 4 0 0 -2.831
6 नीदरलैंड (E) 3 0 3 0 0 -3.384 ।।
:IND W vs BAN W: बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के करीब पहुंची टीम इंडिया, गेंदबाजों के बाद चमकी शेफाली वर्मा
ग्रुप B
स्थान टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट (NRR)
1 इंग्लैंड (Q) 4 4 0 0 8 +2.342
2 वेस्टइंडीज 4 3 1 0 6 +0.008
3 न्यूजीलैंड 4 2 2 0 4 +0.122
4 श्रीलंका 4 2 2 0 4 -0.973
5 स्कॉटलैंड (E) 4 1 3 0 2 -0.236
6 आयरलैंड (E) 4 0 4 0 0 -1.277 ।।