Headlines
Loading...
IND WvsAUS W दीप्ति शर्मा ने महिला क्रिकेट के इतिहास में मचाई उथल-पुथल, तोड़ डाला 'ऑल-टाइम' वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत 6विकेट से हारा

IND WvsAUS W दीप्ति शर्मा ने महिला क्रिकेट के इतिहास में मचाई उथल-पुथल, तोड़ डाला 'ऑल-टाइम' वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत 6विकेट से हारा

एजेंसी स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास लिखा है। उन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो अब तक कोई भी गेंदबाज महिला क्रिकेट में नहीं कर सकी थी। दीप्ति ने लॉर्ड्स में खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते हुए दीप्ति ने जैसे ही ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी को शिकार बनाया, उसी के साथ इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारत की ही पूर्व तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को पीछे छोड़ा है और लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। वे महिला इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं।

दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में दीप्ति ने बेथ मूनी को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही उन्होंने झूलन गोस्वामी को पीछे छोड़ दिया है। दीप्ति के अब महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 356 विकेट हो गए हैं। इससे पहले वे झूलन के साथ 355 विकेटों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थीं लेकिन अब उन्होंने गोस्वामी को पीछे छोड़ दिया है। गोस्वामी के 355 विकेट हैं। गौरतलब हो कि इसमें टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट शामिल हैं।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज-

दीप्ति शर्मा (भारत) - 356
झूलन गोस्वामी (भारत) - 355
एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया) - 336
कैथरीन सीवर-ब्रंट (इंग्लैंड) - 335
सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) - 333
शबनीम इस्माइल (साउथ अफ्रीका) - 323
भारतीय टीम वर्ल्ड कप से बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 170 रनों का स्कोर खड़ा किया था। भारत के लिए हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेली थी और 56 रन बनाए थे। कंगारू टीम ने लक्ष्य को 19 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और इसी के साथ टीम इंडिया वर्ल्ड कप से बाहर हो गई। भारत को अगर विश्व कप में क्वालीफाई करना था, तो उन्हें मुकाबले में हर हाल में जीत चाहिए थी। हरमनप्रीत कौर की टीम की हार के साथ ही साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।