Headlines
Loading...
IPL 2026 Prize Money: आईपीएल चैंपियन बनने पर आरसीबी को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर भी हुई धनवर्षा...

IPL 2026 Prize Money: आईपीएल चैंपियन बनने पर आरसीबी को मिले 20 करोड़, वैभव सूर्यवंशी पर भी हुई धनवर्षा...

अहमदाबाद। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीत लिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया। पहले खेलते हुए फाइनल में गुजरात की टीम 155 रन ही बना पाई। विराट कोहली कोहली के नाबाद अर्धशतक की मदद से आरसीबी ने 18वें मैच में मैच अपने नाम कर लिया।

आरसीबी को मिले 20 करोड़ रुपये

आईपीएल का खिताब जीतने के लिए आरसीबी को प्राइज मनी के रूप में 20 करोड़ रुपये मिले। आरसीबी ने लगातार दूसरे सीजन आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। उपविजेता रही गुजरात टाइटंस के खाते में 12 करोड़ 50 लाख रुपये आए। गुजरात की टीम दूसरी बार आईपीएल का फाइनल हारी है। टीम ने 2022 में खिताब जीता था।

वैभव सूर्यवंशी ने 5 अवॉर्ड जीते

राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने 5 अवॉर्ड पर कब्जा जमाया। वह मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी (प्लेयर ऑफ द सीरीज) रहे। उनके बल्ले से 776 रन निकले और ऑरेंज कैप भी जीता। वैभव आईपीएल 2026 के इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी रहे। सबसे ज्यादा छक्के और सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट भी वैभव का ही रहा। इसके लिए भी उन्हें अवॉर्ड मिले।

आईपीएल 2026 की अवॉर्ड लिस्ट और प्राइज मनी

* अवॉर्ड विजेता राशि
विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 20 करोड़ रुपये
* उपविजेता टीम गुजरात टाइटंस 12.5 करोड़ रुपये
* मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी 15 लाख रुपये
* ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी 10 लाख रुपये
* पर्पल कैप कगिसो रबाडा 10 लाख रुपये
* इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी 10 लाख रुपये
* सबसे ज्यादा डॉट बॉल मोहम्मद सिराज 10 लाख रुपये
* सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन वैभव सूर्यवंशी सिएरा कार
* सबसे ज्यादा चौके साई सुदर्शन 10 लाख रुपये
* सबसे ज्यादा छक्के वैभव सूर्यवंशी 10 लाख रुपये
* कैच ऑफ द सीजन मनीष पांडे 10 लाख रुपये
* प्लेयर ऑफ द फाइनल विराट कोहली 5 लाख रुपये
* फेयर प्ले अवॉर्ड पंजाब किंग्स -
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड ईडन गार्डन्स 50 लाख रुपये
* पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड (4 से कम मैच) धर्मशाला 25 लाख रुपये ।।