पीएम मोदी देंगे क्रिकेट फैंस को बड़ा तोहफा, IPL के बाद अब इस बड़ी लीग की भारत में एंट्री का करेंगे ऐलान...
PM Modi to Announced BBL Opener: इंडियन प्रीमियर लीग को दुनिया का सबसे बड़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट टूर्नामेंट माना जाता है। भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता का इसमें बहुत बड़ा किरदार है। अब एक और लीग ने भारत में एंट्री करने का मन बना लिया है।
कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग का एक मैच भारत में होने वाला है। वो एक से अधिक मैच कराना चाहते थे लेकिन BCCI से उन्हें एक ही मैच की अनुमति मिली। खबर सामने आ रही है कि पीएम मोदी भारत में BBL की आगमन का ऐलान करेंगे।
पीएम मोदी करेंगे बड़ा ऐलान
7 Cricket की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8-10 जुलाई के बीच ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में मौजूद रहेंगे। इसी बीच वो ऐलान करेंगे कि बिग बैश लीग के अगले सीजन का शुरुआती मैच चेन्नई में आयोजित होगा। काफी महीनों से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की BCCI से भारत में अपनी लीग के मैच कराने की बात चल रही थी। आखिरकार दोनों बोर्डों के बीच अगले सीजन का शुरुआती मैच कराने पर सहमति बन गई है।