अब LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला !! होर्मुज खुलते ही हटाई सारी पाबंदियां, अब पहले की तरह सप्लाई...
LPG Supply Restore: ईरान युद्ध और होर्मुज की नाकेबंदी के चलते एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई पर जो संकट मंडरा रहे थे, अब उसे लेकर बड़ी राहतभरी खबर आई है. मिडिल ईस्ट वॉर के चलते LPG सप्लाई संकट अब खत्म हो गया है।होर्मुज से जहाजों की आवाजाही शुरू होते LPG प्लाई प्री-वॉर क्राइसिस से पूर्व वाली स्थिति में पहुंच चुकी है। सप्लाई चेन में सुधार होते ही सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक होर्मुज में हालात सामान्य होने के बाद केंद्र सरकार ने अब कमर्शियल सिलेंडप की सप्लाई पर लगाई गई पाबंदिय़ों को खत्म कर दिया है. सरकार ने नॉन डोमेस्टिक सिलेंडरों यानी कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई पहले जैसी स्थिति में ला दिया है. इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा होटल, रेस्टोरेंट संचालकों, उद्योगों, रेहड़ी वालों को मिलेगा. अब उन्हें पहले की तरह एलपीजी की सप्लाई मिल सकेगी. बता दें कि सरकार ने खाड़ी युद्ध के चलते कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई पर कई पाबंदियां लगा रखी थी, जिसे अब खत्म कर दिया गया है।
LPG सप्लाई में सुधार, सरकार ने उपभोक्ताओं की दी राहत
पश्चिम एशिया में हालात सुधरने और होर्मुज का गलियारा खुलने की वजह से भारत में एलपीजी सप्लाई में बड़ी राहत मिली है। सरकार ने इंडस्ट्रियल और कमर्शियल एवलपीजी ग्राहकों को राहत देते हुए सिलेंडरों पर लगी सभी पाबंदियों को हटा दिया है। मतलब कि अब पहले ही तरह से कमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को गैस की सप्लाई हो सकेगी. इसके अलावा सरकार ने बल्क LPG की सप्लाई में भी ढील दी है।
बता दें कि होर्मुज बंद होने की वजह से भारत को LPG संकट का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद सरकार ने 'आवश्यक वस्तु अधिनियम' के तहत घरेलू सिलेंडरों की सप्लाई को बनाए रखने के लिए नॉन डोमेस्टिक सिलेंडरों की सप्लाई पर कई पाबंदी लगा दी थी। सरकार ने युद्ध की वजह से सप्लाई संकट को देखते हुए C3-C4 स्ट्रीम्स को पेट्रोकेमिकल और दूसरे डाउनस्ट्रीम में इस्तेमाल से रोककर इसे सिर्फ एलपीजी प्रोडक्ट में डायवर्ट कर दिया था। अब इसमें राहत मिली है।
क्या दाम भी होंगे कम ?
सप्लाई रिज्यूम होने के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि सिलेंडर के दाम भी कम होंगे? बता दें कि युद्ध की वजह से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दोगुनी हो चुकी है। 1691 रुपये से कीमत में कई बार बढ़ोतरी करते हुए उसे 3113.50 रुपये कर दिया गया था।