Headlines
Loading...
Lucknow Fire: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी; CM योगी कार्यक्रम छोड़ पहुंचें घटनास्थल

Lucknow Fire: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी; CM योगी कार्यक्रम छोड़ पहुंचें घटनास्थल

बड़ी खबर : लखनऊ के अलीगंज में लगी एक लाइब्रेरी में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया है। यहां पुरनिया इलाके में एक इमारत में भीषण आग लगने से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है और अफरा-तफरी मची हुई है। आग लगने के बाद देखते ही देखते पूरे इलाके को धुएं और लपटों ने घेर लिया है।

ये आग पुरनिया इलाके के पास लाइब्रेरी में लगी गई। आग बुझाने और बचाव का काम जारी है। कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी से रेस्क्यू दल अभी तक 15 शव निकाल चुका है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और अन्य अधिकारी आग लगने वाली जगह पर मौजूद हैं।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का बयान

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "अभी ऊपरी मंजिल पर कोई नहीं है। पहली मंजिल की दीवार तोड़कर कर्मचारी अंदर गए हैं, धुंआ अधिक है। एक-एक कमरे की जांच की जा रही है। हमारी प्राथमिकता है कि सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला जाए। प्रशासन और चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े सभी लोगों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। एंबुलेंस मौके पर हैं।"
सीएम ने रद्द किया कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर दुख जताया। सीएम योगी अपना पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रभावित परिवारों से संपर्क करें, हर संभव मदद दें और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करें।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

लखनऊ के DM विशाख मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने फायर अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान लेने के बाद घटनास्थल पर DM विशाख पहुंचे हैं। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था की कड़ी कर दी गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्कियू ऑपरेशन जारी है।