Headlines
Loading...
PM मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से हुए सम्मानित.. देखें X पर वीडियो...

PM मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से हुए सम्मानित.. देखें X पर वीडियो...

ब्रातिस्लावा न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास) प्रदान किया गया है। वह यह सम्मान हासिल करने वाले पहले भारतीय भी हैं।यह सम्मान स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने प्रदान किया। प्रधानमंत्री ने इस खास सम्मान के लिए स्लोवाकिया के राष्ट्रपति, सरकार और वहां के लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया। पुरस्कार स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत के 1.4 अरब लोगों और भारत तथा स्लोवाकिया के बीच दोस्ती के अटूट रिश्तों को समर्पित है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

सम्मान प्राप्त करने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, आज शाम ब्रातिस्लावा में 'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' सम्मान पाकर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। इस सम्मान के लिए मैं स्लोवाकिया की जनता और सरकार का आभारी हूँ; यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों का है। मैं यह पुरस्कार भारत और स्लोवाकिया की अटूट दोस्ती को समर्पित करता हूं।"
स्लोवाकिया के उद्योगपतियों से मिले पीएम मोदी

स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के प्रमुख उद्योगपतियों और व्यापारिक नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच निवेश, तकनीकी साझेदारी और व्यापारिक अवसरों को बढ़ाने पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फित्सो के साथ मिलकर स्लोवाकिया के प्रमुख उद्योगपतियों और व्यापारिक नेताओं से मुलाकात की। इस बैठक में रेलवे, रक्षा, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा, आईटी, स्वास्थ्य सेवा सहित कई क्षेत्रों से जुड़े उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए।

विदेश मंत्रालय ने क्या बताया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फित्सो के साथ रेलवे, डिफेंस, ऑटोमोटिव सेक्टर, एनर्जी, न्यूक्लियर एनर्जी, आईटी और हेल्थकेयर समेत अलग-अलग डोमेन के स्लोवाक बिजनेस और इंडस्ट्रीज के लीडर्स से मुलाकात की। पीएम ने हाल के सालों में भारत की ओर से शुरू किए गए बड़े सुधारों और पॉलिसी पहलों पर जोर दिया, जिसमें 'शांति' एक्ट भी शामिल है और स्लोवाक कंपनियों को भारत में बढ़ते मौकों का फायदा उठाने के लिए हिम्मत दी।''

पीएम मोदी ने स्लोवाकिया में योग शिविर में भी लिया हिस्सा

स्लोवाकिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोज‍ित एक योग शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान स्लोवाकिया के युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पेलेग्रिनी की मौजूदगी में योग किया। इसके बाद राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ बैठक की और उनको उपहार भेंट क‍िया। बदले में राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने भी तोहफा देकर पीएम का सम्‍मान बढ़ाया। मुलाकात के दौरान पीएम ने एक पेंटिंग प्रदर्शनी का भी दौरा किया।