Headlines
Loading...
वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई टीम से लिया अनोखा खतरनाक बदला, दुनिया में सबसे तेज 11 बॉल पर फिफ्टी जड़कर दिया लड़ाई का जवाब...

वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंकाई टीम से लिया अनोखा खतरनाक बदला, दुनिया में सबसे तेज 11 बॉल पर फिफ्टी जड़कर दिया लड़ाई का जवाब...


Vaibhav Sooryavanshi:भारतीय क्रिकेट टीम के 15 वर्षीय युवा सनसनी और सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने श्रीलंका-ए के खिलाफ खेले जा रहे ट्राई-सीरीज के फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी का ऐसा खौफनाक और तूफानी मंजर पेश किया है, जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई है।

खिताबी मुकाबले के दबाव को पूरी तरह से दरकिनार करते हुए वैभव ने दांबुला के मैदान पर श्रीलंकाई गेंदबाजों की बखिया उधेड़कर रख दी।

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने महज 11 गेंदों का सामना करते हुए अपनी जादुई फिफ्टी पूरी कर ली, जो लिस्ट ए स्तर के क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज अर्धशतकीय पारी बन गई है। इस ऐतिहासिक और अविश्वसनीय पारी के साथ उन्होंने करोड़ों क्रिकेट फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया और टूर्नामेंट के सबसे महत्वपूर्ण मैच को यादगार बना दिया। यह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।

पिछले मैच में श्रीलंकाई टीम ने वैभव सूर्यवंशी को सुपर ओवर के बाद छेड़ दिया था। झगड़े के बाद आज उन्होंने अपने बल्ले से करारा जवाब देते हुए रौद्र रूप दिखा दिया। सूर्यवंशी ने शुरुआत से आते ही चौके और छक्के में डील करते हुए श्रीलंकाई प्लेयर्स को पसीना ला दिया।

फिफ्टी जड़ने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी नहीं रुके और अपने गेम को तेजी से जारी रखा लेकिन शतक के करीब जाकर वह आउट हो गए। इसका मलाल शायद उनको रहा होगा लेकिन काम बखूबी किया। श्रीलंका के प्लेयर्स तो शायद अब सूर्यवंशी के सामने कभी जमुंह नहीं खोलेंगे। सूर्यवंशी ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 94 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 8 गगनचुम्बी छक्के आए।

मुकाबले से पहले ही सूर्यवंशी ने अपने इरादे दर्शा दिए थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए दंगल फिल्म का गाना लगाया था। इसमें शतक का संकेत देते हुए 100 भी लिख दिया था। कहीं न कहीं वैभव सूर्यवंशी के मन में पिछले मैच के अपमान की ज्वाला धधक रही थी। आज उन्होंने इसे हथियार बनाकर श्रीलंका को बुरी तरह पीट डाला।