Headlines
Loading...
एक तरफ अकेला वैभव सूर्यवंशी, सामने अंपायर सहित पूरी श्रीलंका टीम, हुई भयंकर हाथापाई; वीडियो उड़ा देगा होश...

एक तरफ अकेला वैभव सूर्यवंशी, सामने अंपायर सहित पूरी श्रीलंका टीम, हुई भयंकर हाथापाई; वीडियो उड़ा देगा होश...

Vaibhav Sooryavanshi Fight, IND A vs SL A: ट्रॉई सीरीज का चौथा मुकाबला इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेला गया, जिसका नतीजा सुपर ओवर में निकला। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को सुपर ओवर में हार का सामन करना पड़ा। लेकिन मैच में हार और जीत से ज्यादा फैंस का ध्यान वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई पर गया। वैभव अकेले पूरी श्रीलंका-ए टीम से लड़ते हुए दिखे।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे अकेले वैभव पूरी श्रीलंका टीम से जाकर भिड़ गए। यह वाकया सुपर ओवर में श्रीलंका की जीत के बाद हुआ, जब सभी खिलाड़ी वापस लौट रहे थे। वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे सुपर ओवर में हार के बाद पवेलियन लौट रहे थे, उसी वक्त हाथापाई हो गई।

देखें वीडियो
वैभव और श्रीलंका-ए टीम के बीच हुई हाथापाई के वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले वैभव और विरोधी टीम के बीच कुछ बातचीत होती है। फिर बातचीत होते-होते धक्का-मुक्की चालू हो गई। दोनों तरफ से धक्का दिया गया। हालांकि श्रीलंका के कुछ खिलाड़ियों ने मामले को शांत भी करवाया। इस दौरान सूर्यांश शेडगे भी बहस करते दिखे। उन्होंने भी बल्ला हवा में करके श्रीलंकाई खिलाड़ियों को कुछ कहा।

मुकाबले का हाल

श्रीलंका-ए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बैटिंग के लिए उतरी इंडिया-ए 49.2 ओवर में 265 रन पर सिमट गई। टीम के लिए सूर्यांश शेडगे ने 72 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके अलावा विप्रज निगम ने 51 रन बनाए।

रन चेज के लिए उतरी श्रीलंका-ए निर्धारित ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 265 रन ही बना सकी। इस तरह मुकाबला टाई हुआ। इसके बाद नतीजा निकालने के लिए सुपर ओवर खेला गया।

सुपर ओवर में पहले बैटिंग के लिए उतरी श्रीलंका ने 16 रन बनाए। भारत के लिए ओवर अरशद खान ने फेंका. टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए 17 रनों की दरकार थी। मैदान पर उतरे वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे 09 रन ही बना सके।