Headlines
Loading...
कौन है उमेश यादव...? सपा मुखिया अखिलेश  यादव के जन्मदिन (1जुलाई) पर बांट दीं जिन्होंने छात्राओं को 1000 साइकिले...

कौन है उमेश यादव...? सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन (1जुलाई) पर बांट दीं जिन्होंने छात्राओं को 1000 साइकिले...

लखनऊ: सपा मुखिया अखिलेश यादव का आज (1 जुलाई) को जन्मदिन था। इस मौके पर प्रदेशभर में समाजवादी पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसी में एक कार्यक्रम उमेश यादव की ओर से आयोजित किया गया। उमेश यादव ने अखिलेश यादव के जन्मदिन पर गरीब कन्याओं को 1000 साइकिल वितरित की।

उमेश यादव, मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र की जानी-मानी रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी 'सुमित्रा लैंडमार्क प्राइवेट लिमिटेड' के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) हैं। उनकी देखरेख में कंपनी नालासोपारा वेस्ट में 'द्वारिका नगरी' जैसे बड़े रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स को तेजी से विकसित कर रही है।
उमेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का आज का दिन अत्यंत व्यस्त कार्यक्रमों से भरा होने के बावजूद उन्होंने अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम में सहभागिता कर 1000 कन्याओं को साइकिल वितरण के अभियान को अपना स्नेह, आशीर्वाद और प्रेरणा प्रदान की। उनका यह आत्मीय सहयोग हम सभी के लिए गर्व, सम्मान और ऊर्जा का स्रोत है।

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी समाजवादियों के लिए प्रेरणादायी है। हम संकल्प लेते हैं कि उनके नेतृत्व में समाज सेवा, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहेंगे। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा उज्ज्वल राजनीतिक जीवन की मंगलकामनाएं।