Headlines
Loading...
वाराणसी में मदिरा ठेके पर अपनी 'दुकान' चला रहे थे सेल्समैन, 10 हजार का लगा जुर्माना...

वाराणसी में मदिरा ठेके पर अपनी 'दुकान' चला रहे थे सेल्समैन, 10 हजार का लगा जुर्माना...

वाराणसी, न्यूज। वाराणसी में शराब ठेकों पर सेल्समैन अपनी दुकान चला रहे हैं। 90 रुपये के ट्रेट्रा पैक को दो भागों में बांटकर बेचा जा रहा है, जिससे सेल्समैन अपनी जेब भर रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने शिकायत पर तीन दुकानों में छापेमारी की।

दो दुकानों पर ट्रेट्रा पैक के दो भाग कर बेचे जाने पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया, जबकि एक दुकान पर गंदगी मिलने पर दो हजार रुपये का अर्थ डंड वसूला गया। शराब की दुकानों पर 90 रुपये में 200 एमएल शराब ट्रेटा पैक में मिलती है।

कागज निर्मित होने के कारण सेल्समैन इसे आधा-आधा कर बेचते हैं, ताकि 50 रुपये की शराब मांगने वाले खरीदारों को आकर्षित किया जा सके। इस प्रकार, सेल्समैन को दो हिस्सों में बेचने पर सौ रुपये मिल जाते हैं। जिला आबकारी अधिकारी की कमल शुक्ल ने बताया कि छापेमारी में शिकायत सच निकली।

दो लाइसेंसियों के यहां आधा खाली टेट्रा पैक मिला, जिसके लिए जुर्माने की कार्रवाई की गई। शराब ठेकों को साफ-सुथरा रखना भी लाइसेंसी के अनुबंध में होता है। इसकी अनदेखी मिलने पर राजा बाजार के लाइसेंसी से दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। जिला आबकारी अधिकारी को लगातार नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिल रही थी।