Headlines
Loading...
आज सुबह सुलतानपुर में पर्यटकों को ले जा रहा वाहन टायर फटने से हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री हुए घायल, लम्भुआ थाना क्षेत्र की है घटना...

आज सुबह सुलतानपुर में पर्यटकों को ले जा रहा वाहन टायर फटने से हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री हुए घायल, लम्भुआ थाना क्षेत्र की है घटना...

सुलतानपुर (उप्र), 31 जुलाई। सुलतानपुर जिले में आज शुक्रवार सुबह लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पर्यटकों को ले जा रहा वाहन टायर फटने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कम से कम 14 यात्री घायल हो गए। लम्भुआ पुलिस ने यह जानकारी दी है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार के पास तब हुई है, जब वाराणसी से अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे पर्यटकों का वाहन टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। ये सभी यात्री मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के निवासी हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने मीडिया को बताया कि दुर्घटना में 14 यात्री घायल हो गए। इनमें से 4 पर्यटक पुदधूलाल, बलराम, कल्लू और बतीसिया की हालत गंभीर होने पर उन्हें सुलतानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने बताया कि अन्य घायलों का उपचार लंभुआ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में किया जा रहा है।