शुभमन (कप्तान), रोहित, विराट, हर्ष, हार्दिक...... वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड हुआ फिक्स! ये है 15 खिलाड़ी...
Team India Squad For West Indies ODIs: टीम इंडिया ने घर पर पिछली वनडे सीरीज जून में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली थी। तीन मैचों में भारत ने अफगान टीम को कोई मौका नहीं दिया और 3-0 से बाजी मारी।हालांकि, घर के बाहर इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने सरेंडर कर दिया और 2-1 से हार झेली। अब मिशन वर्ल्ड कप 2027 के तहत भारत (Team India) का सामना वनडे में वेस्टइंडीज से होगा। वेस्टइंडीज की टीम सितंबर के अंत में भारत आएगी और इस दौरान कुल 8 व्हाइट बॉल मैचों में हिस्सा लेगी, जिनमें 3 वनडे भी शामिल रहेंगे।
अब मिशन वर्ल्ड कप 2027 के तहत भारत (Team India) का सामना वनडे में वेस्टइंडीज से होगा। वेस्टइंडीज की टीम सितंबर के अंत में भारत आएगी और इस दौरान कुल 8 व्हाइट बॉल मैचों में हिस्सा लेगी, जिनमें 3 वनडे भी शामिल रहेंगे।
दो महीने बाद Team India की वनडे में वेस्टइंडीज होगी टक्कर
वेस्टइंडीज को सितंबर-अक्टूबर में भारत (Team India) का दौरा करना है। इस दौरान टीम इंडिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती नजर आएगी। भारत के लिए भी मुकाबले काफी अहम रहेंगे, क्योंकि वर्ल्ड कप 2027 के लिए बेस्ट कॉम्बिनेशन की तलाश चल रही है।
भारत (Team India) और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले मुकाबले के साथ होगी। इसके बाद, 30 सितंबर को गुवाहाटी में दूसरा वनडे खेला जाएगा। वहीं, तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
हार्दिक पांड्या और मोहम्मद सिराज की हो सकती है वापसी
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वापसी की पूरी संभावना है। हार्दिक ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है। उनके अफगानिस्तान सीरीज में खेलने की संभावना थी लेकिन चोट के कारण नहीं खेल पाए।
ऐसा ही कुछ इंग्लैंड दौरे पर खेली वनडे सीरीज में भी हुआ। इंजरी के कारण हार्दिक इस सीरीज से भी बाहर हो गए। उनके अगस्त तक फिट होने की खबर सामने आई है। ऐसे में उनका वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में चयन तक माना जा सकता है।
वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की भी वापसी हो सकती है। सिराज को पिछली दो वनडे सीरीज से टीम इंडिया के स्क्वाड में नहीं चुना जा रहा है। हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर गुरनूर बरार का प्रदर्शन काफी साधारण रहा था। इसी वजह से सिराज को गुरनूर की जगह चुना जा सकता है।
रोहित शर्मा को रखा जा सकता है बरकरार, यशस्वी को भी मिल सकती है जगह
इंग्लैंड वनडे सीरीज के बीच में खबर आई थी कि लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा का अंतिम मैच हो सकता है लेकिन उन्होंने शानदार शतक लगा दिया। ऐसे में चयनकर्ता उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ भी मौका दे सकते हैं। हालांकि, स्क्वाड में यशस्वी जायसवाल को भी चुना जा सकता है। रोहित शुरूआती दो मैचों में फ्लॉप रहे तो फिर उनकी जगह प्लेइंग XI में यशस्वी जायसवाल आ सकते हैं।
वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, हर्ष दुबे/वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।।